logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिस यूक्रेन की खिलाड़ी ने नहीं मिलाया हाथ, उसे सबालेंका ने किया बाहर

ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला सिगल्स के सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने आर्यना सबालेंका से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इस मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी सबालेंका ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

Aryna Sabalenka Australian Open

आर्यना सबालेंका, Photo Credit: Australian Open/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच नो-हैंडशेक अब आम हो गया है। हर खेल के मैदान पर भारत ने पाकिस्तान के प्लेयर्स और उसके सपोर्ट स्टाफ से हाथ न मिलाने का पॉलिसी अपनाया हुआ है। अब टेनिस जगत में भी नो-हैंडशेक देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने आर्यना सबालेंका से हैंडशेक नहीं किया।

 

मेलबर्न के रॉड लेवर एरीना में सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका बॉल किड के साथ फोटोशूट के लिए आईं। उन्होंने परंपरागत प्री-मैच तस्वीर खींचवाई लेकिन स्वितोलिना दूर खड़ी रहीं। इसके बाद जब दोनों खिलाड़ी नेट के पास आईं, तब उन्होंने हाथ नहीं मिलाया। इसका अंदेशा पहले से ही था, क्योंकि 2022 से ही यूक्रेन के खिलाड़ियों और रूस या बेलारूस के प्लेयर्स के बीच ऐसे दृश्य आम हो चुके हैं।

न्यूट्रल खिलाड़ी के तौर पर नहीं उतरी हैं सबालेंका

रूस और यूक्रेन के बीच 2022 से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में बेलारूस खुलकर रूस के साथ खड़ा है। सबालेंका बेलारूस से ही आती हैं, जिसके चलते उनसे यूक्रेन की स्वितोलिना ने हाथ नहीं मिलाया। स्वितोलिना रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों के विरोध में मुखर आवाज रही हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियन ओपन सबालेंका न्यूट्रल खिलाड़ी के तौर पर खेल रही हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यूक्रेन से युद्ध के चलते रूस के साथ-साथ बेलारूस के खिलाड़ी भी अंतराराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। 

 

सबालेंका भले ही न्यूट्रल प्लेयर के रूप में ऑस्ट्रेलियन ओपन में उतरी हैं लेकिन उनकी बेलारूसी पहचान के कारण स्वितोलिना ने उनसे हैंडशेक नहीं किया।

सबालेंका ने जीता मुकाबला

दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सबालेंका को शुरू में तनाव का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन उनके प्रदर्शन पर इसका असर देखने को नहीं मिला। टॉप सीड सबालेंका ने स्वितोलिना को 6-2, 6-3 से हराकर लगातार चौथी बार आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ओपन एरा में इवोन्ने गूलागोंग और मार्टिना हिंगिस के बाद लगातार चौथी बार आस्ट्रेलियन ओपन एकल फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं। अब उनका सामना एलेना रिबाकिना से होगा। सबालेंका और रिबाकिना 2023 में भी फाइनल में आमने-सामने हुई थीं।


और पढ़ें