logo

ट्रेंडिंग:

न्यूजीलैंड से भारत को क्यों है डरने की जरूरत? 5 पॉइंट्स में समझिए

भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल चुका है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को पता है कि भारत की कमजोरियां क्या हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

India vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला 9 मार्च को होगा। (Photo Credit: ICC)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सभी मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। अब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम, न्यूजीलैंड से भिड़ने वाली है। न्यूजीलैंड के लिए खास बात यह है कि 4 दिन पहले ही भारत के साथ वह मैच खेल चुका है।

टीम न्यूजीलैंड को यह पता है कि भारतीय टीम की खामियां क्या हैं, भारत कहां चूक सकता है, कैसे चूक सतका है। भारत की मजबूती भी पता है, इसलिए न्यूजीलैंड उन गलतियों को दोहराने से बच सकता है। दूसरी तरफ अगर भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम होती तो उसके पास यह मौका नहीं होता। 

क्यों ये मुकाबला भारत के लिए भी बेहद कठिन होगा, आइए समझते हैं

1. स्पिन की फिरकी में उलझते हैं भारतीय बल्लेबाज
भारतीय टीम में स्पिनर इस बार कमाल के हैं। उनके टक्कर में न्यूजीलैंड के पास भी दिग्गज खिलाड़ी हैं। मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र जैसे स्पिनर बाजी पलट सकते हैं। उनके पास गेंदबाजी में विविधता है। ग्रुप मैच में भारत ने इन्हें करारी हार दी लेकिन अब न्यूजीलैंड टीम को भारत की खामियां भी पता हैं। दुबई की पिच, स्पिनर पिच है। ऐसे में यह लड़ाई स्पिनर और मुश्किल करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: कप्तान सैंटनर का कहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में यूं पलटा मैच

 

2. शानदार तेज गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की टीम में कई पेसर हैं। भारत के बल्लेबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही रही कि कैसे उन्हें रास्ते से हटाया जाए। गेंदबाजों ने खेल का मोमेंटम बनाए रखा। यह टीम अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करती है।  ICC के सभी मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के टॉप ऑर्डर को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। भारत को पहले पावरप्ले में ही जमकर खेलना होगा, जिससे पेसरों पर दाव आए। 

3. मजबूत फील्डिंग, अलर्ट खिलाड़ी
रन रोकने में न्यूजीलैंड की टीम का कोई जवाब नहीं है। बेहद चुस्त फील्डिंग है। यह टीम 30 से 40 रन बचा ले जाती है। गेंदबाजी ऐसी है कि शॉट खेलने के चक्कर में बल्लेबाज आउट ही हो जाता है। सैंटनर, विल यंग और माइकल ब्रेसवेल जैसे खिलाड़ी हैं। ग्लेन फिलिप्स के पास से कोई गेंद गुजर नहीं सकती है। शानदार फील्डिंग करते हैं। 

यह भी पढ़ें: धारावी की झुग्गियों की सिमरन शेख, पड़ोसियों के ताने से WPL तक का सफर

4. विस्फोटक बल्लेबाजी 
न्यूजीलैंड के पास भारत की तरह ही विस्फोटक बल्लेबाजों की लंबी लिस्ट है। रविवार को भले ही वे खेल न दिखा पाए हों लेकिन अब उन्होंने अपने खामियों पर काम किया होगा। भारत के पास उत्साह है लेकिन उनके पास करो या मरो की स्थिति। वह हल्की टीम नहीं है। रचिन, यंग और केन विलियमसन जैसा टॉप ऑर्डर उनके पास है। ये तीनों खिलाड़ी बेहत तेजी से रन बनाते हैं, क्रीज पर ज्यादा देर टिके रहते हैं। 

5. 3 खिलाड़ियों की तिकड़ी जो मुसीबत से कम नहीं 
भारतीय खिलाड़ी स्पिनरों के सामने बेबस नजर आते हैं। टॉम लैथम, डेरिल मिशेल और फिलिप्स जैसे खिलाड़ी स्पिनरों को धो डालते हैं। वरुण चक्रवर्ती के गेम में उलझे ये खिलाड़ी इस बार भी उलझ जाएं, ऐसा जरूरी नहीं है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap