logo

ट्रेंडिंग:

टीम इंडिया को ले डूबा अति-आत्मविश्वास, चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने 50 रन से धोया

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 215 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 165 पर ही सिमट गई। शिवम दुबे को छोड़कर टीम इंडिया का कोई बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सका।

Suryakumar Yadav IND vs NZ 4th T20

विशाखापट्टनम में आउट होने के बाद पवेलियन लौटते भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (28 जनवरी) को विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 50 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे, जिसके जवाब भारतीय टीम 18.4 ओवर में ही 165 पर सिमट गई। 

 

टीम इंडिया की ओर से सिर्फ शिवम दुबे ही कुछ फाइट दे पाए। नंबर-6 पर उतरे शिवम ने 23 गेंद में 65 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने महज 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, जो भारत के लिए युवराज सिंह (12 गेंद) और अभिषेक शर्मा (14 गेंद) के बाद तीसरी सबसे तेज टी20I फिफ्टी है। शिवम 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

 

हर्षित राणा ने बैक ऑफ लेंथ गेंद पर सामने की तरफ जोरदार शॉट लगाया था, जो गेंदबाज मैट हेनरी के हाथों को चूमते हुए विकेटों में समा गई। शिवम दुबे नॉन स्ट्राइक एंड पर क्रीज के बाहर पाए गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। शिवम दुबे जब आउट हुए उस समय टीम इंडिया को 30 गेंद में 71 रन बनाने थे। यह मुश्किल जरूर था लेकिन उनके क्रीज पर रहते नामुमकिन भी नहीं लग रहा था।

 

यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से नहीं पाकिस्तान से क्यों खेलेगी टीम इंडिया? समझिए

एक कम बल्लेबाज के साथ उतरी टीम इंडिया

भारतीय टीम इस मुकाबले में सिर्फ 6 बल्लेबाजों के साथ उतरी। ईशान किशन को चोटिल बताकर बाहर बैठाया गया। उन्हें किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ने नहीं बल्कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रिप्लेस किया। बड़े रन चेज में टीम इंडिया की रणनीति बैकफायर कर गई। अभिषेक शर्मा (0) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (8) पहले दो ओवर में ही चलते बने। संजू सैमसन (24) ने एक बार फिर निराश किया। हार्दिक पंड्या 2 रन ही बना सके।

 

चौथे नंबर पर उतरे रिंकू सिंह से उम्मीदें थीं कि वह आखिरी तक टिके रहेंगे लेकिन वह 30 गेंद में 39 रन बनाकर जैक फाउल्क्स का शिकार बन गए। भारतीय टीम 82 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। अब शिवम दुबे और हर्षित राणा क्रीज पर थे। एक बल्लेबाज कम खिलाने के कारण भारतीय टीम बड़ी हार की कगार पर थी। मगर शिवम दुबे ने एक छोर से मोर्चा खोल दिया। उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से मुकाबले में रोमांच ला दिया था लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए।

 

यह भी पढ़ें: अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक लगाकर मचाई खलबली, कौन हैं विहान मल्होत्रा?

महंगे रहे भारतीय गेंदबाज

इससे पहले डेवोन कॉनवे और टिम साइफर्ट की जोड़ी ने न्यूजीलैंड को 8.1 ओवर में ही 100 रन तक पहुंचा दिया था। कुलदीप ने कॉनवे (33 गेंद में रन) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र (2) को अपना शिकार बनाया। कुछ देर बाद अर्शदीप सिंह ने साइफर्ट (36 गेंद में 62) भी पवेलियन भेजा। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर न्यूजीलैंड का स्कोर 152/5 कर दिया था। यहां से डेरिल मिचेल ने 18 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेल कीवियों को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया, जो टीम इंडिया की पहुंच से दूर साबित हुआ।

अर्शदीप सबसे किफायती भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके अलावा किसी भारतीय गेंदबाज की इकॉनमी 9 से कम नहीं रही। हर्षित राणा ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 और जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1, जबकि रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 49 रन खर्चेते हुए 1 विकेट लिए।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap