logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: ट्रॉफी के साथ धोनी को विदाई देगी चेन्नई सुपर किंग्स?

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर चेपॉक में स्पिन का जाल बिछा सकती है। फ्रैंचाइजी ने आर अश्विन और नूर अहमद को अपने स्क्वॉड में शामिल कर इसके संकेत दे दिए हैं।

Jadeja Ruturaj Dhoni

चेन्नई के बिग थ्री: रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी। (Photo Credit: CSK/X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। चेन्नई को अपने आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। आरसीबी ने 14 मैचों में 14 अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-4 में जगह पक्की थी। वहीं चेन्नई इतने ही अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।

 

इस बार कितनी तैयार है चेन्नई?


चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी समेत 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उन्होंने मेगा ऑक्शन में डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र को खरीदकर अपने कोर को बरकरार रखा। रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, विजय शंकर और मुकेश चौधरी की फिर से टीम में वापसी हो रही है। फ्रेंचाइजी ने नूर अहमद पर भारी खर्च कर स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूती प्रदान की। राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा और खलील अहमद जैसे भारतीय खिलाड़ियों के आने से चेन्नई की टीम काफी बैलेंस नजर आ रही है।

 

रवींद्र जडेजा, अश्विन और नूर की तिकड़ी की बदौलत चेन्नई अपने ग्राउंड चेपॉक में स्पिन का जाल बिछाकर विपक्षी टीमों को बांधने की कोशिश कर सकती है। कॉनवे चोट के चलते पिछले सीजन नहीं खेल पाए थे। अब वह एक बार फिर ऋतुराज के साथ ओपनिंग करेंगे। शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी फिनिश के ऊपर फिनिशिंग की जिम्मेदारी होगी। मथीशा पथिराना को डेथ ओवर्स में सैम करन का साथ मिल सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले BCCI ने बदला नियम, 4 साल पुराना बैन भी हटाया

 

 

क्या है चेन्नई का मजबूत पक्ष?


चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में ऑलराउंडरों की फौज है। शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, सैम करन और रवींद्र जडेजा बल्ले और गेंद से मैच पलटने की क्षमता बदल सकते हैं। रचिन रवींद्र जैसे हरफनमौला खिलाड़ी को टीम कॉम्बिनेशन के कारण प्लेइंग-XI से बाहर बैठना पड़ सकता है। इस बार चेन्नई की गेंदबाजी भी कागज पर सॉलिड नजर आ रही है। ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों की बदौलत टीम प्लेइंग में पहुंचने में कामयाब हो सकती है।

 

क्या है चेन्नई की कमजोरी?

 

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को बैटिंग लाइन अप में फायर पॉवर की कमी खल सकती है। पिछले सीजन टीम बड़े लक्ष्य को चेज करने में असफल रही थी। इस कमी को सुधारने की कोशिश नहीं की गई है। चेन्नई के स्क्वॉड में कोई ऐसा बैटर नजर नहीं आता जो 200 प्लस टारगेट को आसानी से चेज करवा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के बने रहने से एक बार फिर बड़े स्कोर वाले मैच होंगे, जो आमतौर पर चेन्नई को रास नहीं आता।  

 

यह भी पढ़ें: IPL में 4 साल और खेलेंगे धोनी? साथी खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

 

कब चेन्नई की पहला मैच?

 

आईपीएल 2025 में चेन्नई का पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला चेपॉक में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई की टक्कर आरसीबी से होगी।

 

संभावित प्लेइंग-XI: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, नूर अहमद 

 

इम्पैक्ट प्लेयर - खलील अहमद/विजय शंकर

 

चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, विजय शंकर, शेख राशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, अंशुल कम्बोज, जोमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल
 

IPL में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर

  • 2024 - पांचवें स्थान पर
  • 2023 - चैंपियन
  • 2022 - नौवें स्थान पर
  • 2021 - चैंपियन
  • 2020 - सातवें स्थान पर
  • 2019 - उप-विजेता
  • 2018 - चैंपियन
  • 2015 - उप-विजेता
  • 2014 - प्लेऑफ
  • 2013 - उप-विजेता
  • 2012 - उप-विजेता
  • 2011 - चैंपियन
  • 2010 - चैंपियन
  • 2009 - सेमीफाइनल
  • 2008 - उप-विजेता

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap