कहां दिखेंगे IPL 2026 के मैच? सभी 10 टीमों का स्क्वॉड, शेड्यूल सब कुछ जानिए
IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, टीवीं पर मैच कहां दिखेगा, पूरे सीजन का शेड्यूल क्या है? हर डिटेल यहां जानिए।

ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराते सभी 10 टीमों के कप्तान, Photo Credit: IPL/X
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरू होने में चंद घंटे शेष रह गए हैं। IPL 2026 का पहला मुकाबला शनिवार (28 मार्च) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के आगााज से दो दिन पहले यानी गुरुवार को सीजन का फुल शेड्यूल जारी किया। इससे पहले पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनावों के कारण शुरुआती 20 मैचों के ही शेड्यूल आए थे। इन राज्यों के चुनावों की तारीखें सामने आने के बाद BCCI ने लीग स्टेज के बचे हुए 50 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया। लीग स्टेज 24 मई तक खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 31 मई को हो सकता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एक ही बार होगी CSK-RCB की टक्कर, ऐसा क्यों? समझिए BCCI का नियम
https://twitter.com/IPL/status/2037379086301978939
कहां दिखेंगे IPL 2026 के मैच?
IPL 2026 के मुकाबलों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। टीवी पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। वहीं अगर आपको मोबाईल पर मैच देखना है तो जियोहॉटस्टार पर जाना होगा। मोबाईल पर फ्री में लाइव मैच देखा जा सकता है। इसके अलावा जियोहॉटस्टार के वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
IPL 2026 का फुल शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
IPL 2026: सभी 10 टीमों का स्क्वॉड
CSK का फुल स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कम्बोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।
DC का फुल स्क्वॉड
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्ममांता चमीरा, लुंगि एनगिडी, काइल जेमिसन, कुलदीप यादव।
GT का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथर, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, ल्यूक वुड, राहुल तेवतिया, राशिद खान।
KKR का स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, रोवमन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजारबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती।
LSG का फुल स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बदोनी, मम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान.
MI का फुल स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शरफेन रदरफोर्ड, रायन रिकलटन, क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडेय, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, मोहम्मद इजहार, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह।
PBKS का फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवन, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन।
RR का फुल स्क्वॉड
रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, दसुन शनाका।
RCB का फुल स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
SRH का फुल स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनिरक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तारमाले, डेविड पेन
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


