logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MI का फिर बदला कप्तान, अब बुमराह ने संभाली बागडोर... PBKS के खिलाफ चुनी गेंदबाजी

IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हो रहा है। धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Iyer Bumrah PBKS vs MI IPL 2026

टॉस के समय श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 58वें मुकाबले में आज (14 मई) पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने है। दोनों टीमों की टक्कर धर्मशाला में हो रही है। MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

 

टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के चलते पिछले दो मैचों में सूर्यकुमार यादव ने MI की कप्तानी की थी। बुमराह ने बताया कि सूर्या निजी कारणों से आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं हार्दिक की फिटनेस पर उन्होंने कुछ नहीं बताया।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में आ रहे हैं वैभव सूर्यवंशी... BCCI ने दिया पहला मौका

दो बदलाव के साथ उतरी MI

प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी MI कई बदलाव के साथ उतरी है। शरफेन रदरफोर्ड और शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। रघु शर्मा को एक और मौका मिला है। रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। 

 

दूसरी तरफ PBKS ने दो बदलाव किए हैं। मार्कस स्टोइनिस और बेन ड्वारशुइस को बाहर कर अजमतुल्लाह ओमरजई और जेवियर बार्टलेट को शामिल किया गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हरप्रीत बराड़ आज का मुकाबला खेल रहे हैं। हालांकि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में रखा गया है। अगर परिस्थितियां बदलती हैं तो विजयकुमार वैशाख इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 खत्म होते ही 3 कप्तानों की होगी छुट्टी, जानिए किस-किस पर गिरेगी गाज

PBKS को हर हाल में जीत जरूरी

लगातार 6 जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली PBKS को पिछले 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसकी प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। अगर वह आज भी हार जाती है तो उसके लिए करो या मरो की स्थिति हो जाएगी। ऐसे में श्रेयस अय्यर ब्रिगेड जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब होगी। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

मुंबई इंडियंस - रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, शरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

 

पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - विजयकुमार वैशाख, हरप्रीत बराड़, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे


और पढ़ें