भारत के सबसे बड़े ओलंपिक-स्टाइल मल्टी-स्पोर्ट इवेंट नेशनल गेम्स 2025, 28 जनवरी से देहरादून में शुरू हो रहे हैं। इस आयोजन की मेजबानी उत्तराखंड कर रहा है और यह इसका 38वां एडीशन है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू होने वाले ये खेल 14 फरवरी तक चलेंगे। नेशनल गेम्स का आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा किया जा रहा है।
इस बार नेशनल गेम्स में देशभर के 10,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और अधिकारी भाग ले रहे हैं। जिसमें में 32 स्पोर्ट्स इवेंट और उनके साथ-साथ 4 विशेष प्रदर्शन खेल- मलखंब, कलारीपयट्टू, राफ्टिंग और योगासन भी इसमें शामिल किए गए हैं। यह 4 खेल भारत के सांस्कृतिक और खेल विरासत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नेशनल गेम्स 2025 में खेले जाएंगे ये खेल
नेशनल गेम्स 2025 खेलों की शुरुआत 26 जनवरी को ट्रायथलॉन प्रतियोगिताओं से होगी, जबकि आधिकारिक उद्घाटन समारोह 28 जनवरी को होगा। इस दिन खो-खो और बास्केटबॉल जैसे बड़े खेलों से आयोजन की शुरुआत होगी। 31 जनवरी से बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं भी शुरू होंगी, जिसका हिस्सा टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी होंगी। बॉक्सिंग मुकाबले श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में होंगे।
यह भी पढ़ें: ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जाने के बाद क्या बोले जसप्रीत बुमराह?
खेलों का समापन 13 फरवरी को होगा, जिसके बाद 14 फरवरी को समापन समारोह के साथ देश के सबसे बड़े खेल आयोजन का अंत होगा। इन खेलों में एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल, निशानेबाजी, टेनिस, जूडो, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, वुशु जैसे कई रोमांचक खेल शामिल हैं। इसके अलावा, बीच और इनडोर वॉलीबॉल, बीच हैंडबॉल और बीच कबड्डी जैसे खेल भी खास आकर्षण होंगे।
कब और कहां होंगे नेशनल गेम्स 2025 के खेल
- ट्रायथलॉन: 26-30 जनवरी, मानसखंड तरणताल, गोलापार।
- बास्केटबॉल: 28 जनवरी-3 फरवरी, भागीरथी हॉल, रजत जयंती खेल परिसर।
- खो-खो: 28 जनवरी-1 फरवरी, चौखंबा हॉल, गोलापार।
- तैराकी (एक्वेटिक्स): 29 जनवरी-4 फरवरी, मानसखंड तरणताल, गोलापार।
- बैडमिंटन: 29 जनवरी-4 फरवरी, परेड ग्राउंड।
- फुटबॉल: 29 जनवरी-7 फरवरी, गोलापार (पुरुष) और हल्द्वानी स्टेडियम (महिला)।
- कबड्डी: 29 जनवरी-2 फरवरी, रोशनाबाद स्टेडियम।
- कलारीपयट्टू: 29-30 जनवरी, पुलिस लाइन, रोशनाबाद।
- राफ्टिंग: 29-31 जनवरी, काकड़घाट और बूम मंदिर।
- रग्बी: 29 जनवरी-1 फरवरी, गंगा ग्राउंड, रजत जयंती खेल परिसर।
- शूटिंग: 29 जनवरी-12 फरवरी, त्रिशूल शूटिंग रेंज और पीएसी ग्राउंड।
- वॉलीबॉल: 29 जनवरी-2 फरवरी, शिवालिक हॉल।
- वुशु: 29 जनवरी-1 फरवरी, कंचनजंगा हॉल।
- साइक्लिंग: 30 जनवरी-11 फरवरी, सत्तल वेलोड्रोम।
- स्क्वैश: 30 जनवरी-3 फरवरी, स्क्वैश कोर्ट।
- वेटलिफ्टिंग: 30 जनवरी-3 फरवरी, मोनाल हॉल।
- बॉक्सिंग: 31 जनवरी-7 फरवरी, इनडोर स्टेडियम, देहरादून।
- योगासन: 31 जनवरी-4 फरवरी, हेमवती स्टेडियम।
- तीरंदाजी: 1-7 फरवरी, रजत जयंती खेल परिसर।
- लॉन बॉल्स: 1-8 फरवरी, हॉकी प्रैक्टिस ग्राउंड।
- रोइंग: 3-5 फरवरी, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
- हॉकी: 4-13 फरवरी, रोशनाबाद स्टेडियम।
- ताइक्वांडो: 5-8 फरवरी, मिलम हॉल, गोलापार।
- टेनिस: 5-11 फरवरी, टेनिस कोर्ट, परेड ग्राउंड।
- हैंडबॉल: 7-11 फरवरी, शिवालिक हॉल।
- नेटबॉल: 7-13 फरवरी, कंचनजंगा हॉल।
- एथलेटिक्स: 8-12 फरवरी, गंगा ग्राउंड।
- जिमनास्टिक: 8-13 फरवरी, भागीरथी हॉल।
- मॉडर्न पेंटाथलॉन: 8-13 फरवरी, त्रिशूल शूटिंग रेंज।
- फेंसिंग: 9-13 फरवरी, चौखंबा हॉल।
- टेबल टेनिस: 9-13 फरवरी, परेड ग्राउंड।
- जूडो: 10-13 फरवरी, मोनाल हॉल।
- कुश्ती: 10-13 फरवरी, रोशनाबाद स्टेडियम।
- कैनो और कायकिंग: 11-13 फरवरी, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।
- मलखंब: 11-13 फरवरी, वन चेतना स्टेडियम, खटीमा।