logo

ट्रेंडिंग:

नीरज चोपड़ा से पीछे छूटे अरशद नदीम, भारतीय जैवलिन थ्रोअर बना नंबर वन

प्रतिष्ठित अमेरिकी मैगजीन ने नीरज को साल 2024 का नबर-1 जैवलिन थ्रोअर चुना है। पाकिस्तान के अरशद नदीम को मैगजीन ने पांचवीं रैंकिंग दी है।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा। (Photo Credit: Neeraj/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के जैविलन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा से गोल्ड मेडल छीन लिया था। नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर सोने का तमगा हासिल किया था। भारत के महान एथलीट नीरज चोपड़ा को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। नीरज ने 89.45 मीटर का थ्रो किया था। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज पेरिस में अपने टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाए। पेरिस में दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद नीरज को साल 2024 का बेस्ट जैविलन थ्रोअर चुना गया है।

 

अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन 'ट्रैक एंड फील्ड न्यूज' की जैवलिन रैकिंग में नीरज चोपड़ा को नंबर-1 स्थान पर रखा गया है। वहीं अरशद नदीम पांचवें स्थान पर हैं। 1948 से प्रकाशित हो रही इस मैगजीन ने 2023 में भी नीरज को बेस्ट जैवलिन थ्रोअर चुना था। दुनियाभर में फेमस ट्रैक एंड फील्ड न्यूज मैगजीन खुद को खेलों की बाइबल मानती है और हर साल वर्ल्ड और अमेरिकी रैंकिंग प्रकाशित करती है।

 

नीरज की टक्कर में भी नहीं थे नदीम

 

मैगजीन की रैकिंग में टॉप स्थान के लिए नीरज और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स के बीच टक्कर थी। एंडरसन पीटर्स पेरिस ओलंपिक में नदीम और नीरज के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। मैगजीन ने लिखा, 'रैंकिंग में टॉप पर काबिज नीरज चोपड़ा और 2022 के विजेता एंडरसन पीटर्स के बीच शीर्ष स्थान के लिए स्थिति स्पष्ट नहीं थी। नीरज ने कोई डायमंड लीग नहीं जीती थी लेकिन पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण वह पीटर्स से 3-2 से आगे रहे।'

 

नीरज 2024 में दोहा, लॉजेन और ब्रुसेल्स डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे। पिछले साल उनकी एकमात्र बड़ी जीत फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में थी। वहीं एंडरसन पीटर्स ने लॉजेन, ज्यूरिख और ब्रुसेल्स में तीन डायमंड लीग प्रतियोगिताएं जीती थी। 

 

पांचवें स्थान पर क्यों रहे नदीम?

 

नदीम को रैंकिंग में इसलिए पांचवां स्थान मिला, क्योंकि उन्होंने ओलंपिक के अलावा सिर्फ एक अन्य प्रतियोगिता पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा लिया था, जिसमें वह चौथे नंबर पर रहे थे। मैगजीन ने नदीम के बारे में लिखा, 'आप ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के बारे में क्या कर सकते हैं जिसने ओलंपिक के अलावा केवल एक अन्य प्रतियोगिता में भाग लिया और उसमें वह चौथे स्थान पर रहे। इसलिए यह फैसला किया गया कि उन्हें पांचवें नंबर से ऊपर नहीं रखा जा सकता। हालांकि वह सर्वकालिक सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap