logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या सच में BCCI अध्यक्ष बन रहे हैं राजीव शुक्ला? हकीकत जान लीजिए

रोजर बिन्नी फिलहाल BCCI अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बीच खबरें आई हैं कि राजीव शुक्ला उनकी जगह लेने वाले हैं। क्या है इसकी सच्चाई?

Rajeev Shukla

राजीव शुक्ला। (Photo Credit: BCCI/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अनुभवी क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजीव शुक्ला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष बनने वाले हैं। वह फिलहाल BCCI उपाध्यक्ष के पद पर हैं। राजीव शुक्ला 2020 से इस पद पर कार्यरत हैं। 

 

दरअसल, BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 साल के होने जा रहे हैं। बोर्ड के संविधान के अनुसार किसी भी पदाधिकारी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 70 साल है। ऐसे में रोजर बिन्नी की आयु सीमा पूरी होने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि 65 साल के राजीव शुक्ला अध्यक्ष बन सकते हैं। इस मामले पर उनका बयान भी आया है। 

 

यह भी पढ़ें: हेनरिक क्लासेन ने 33 साल की उम्र में लिया संन्यास, क्या है वजह?

 

राजीव शुक्ला ने क्या कहा?

 

राजीव शुक्ला ने अध्यक्ष बनने की खबरों पर कहा कि बेकार इस मामले को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार, अगर कोई पद खाली होता है तो उस पद के नंबर 2 के पदाधिकारी को अंतरिम जिम्मेदारी दी जाती है। बस इतनी सी बात है। इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है।

 

राजीव शुक्ला के बयान से साफ है कि वह BCCI के अंतरिम अध्यक्ष बनेंगे ना कि फुल टाइम अध्यक्ष। अगला चुनाव होने तक वह अध्यक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। रिपोर्ट्स हैं कि सितंबर में बोर्ड के सलाना आम बैठक (AGM) में नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: डी गुकेश की ऐतिहासिक जीत, मैग्नस कार्लसन को पहली बार हराया

 

IPL अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं राजीव शुक्ला

 

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालिया सालों में सीके खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के कार्यकाल के दौरान 2017 से 2019 तक बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई थी। प्रशासकों की समिति ने 33 महीने तक बोर्ड का कामकाज देखा था। 

 

वहीं तीन साल पहले दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का कार्यभार संभालने से पहले रोजर बिन्नी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे। वह पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव के नेतृत्व वाली 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे। बाद में वह भारत की अंडर-19 टीम के कोच बने जिसने 2000 में इसी आयु वर्ग का आईसीसी वर्ल्ड कप जीता था।

Related Topic:#Rajeev Shukla#BCCI

और पढ़ें