logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SMAT के फाइनल में ईशान किशन का तूफान, शतक लगाकर कर डाली अभिषेक शर्मा की बराबरी

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशान ने अब सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक और शतक जड़ दिया है और इस टूर्नामेंट में उनके कुल 5 शतक हो गए हैं।

ishan kishan vs haryana smat final

शतक के बाद जश्न मनाते ईशान किशन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस सीजन वह 2 अर्धशतक और एक शतक पहले ही लगा चुके थे। गुरुवार को हरियाणा के खिलाफ झारखंड की टीम से खेल रहे कप्तान ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 49 गेंदों पर 101 रन बना डाले। 10 छक्कों और 6 चौकों वाली इस पारी के साथ ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के अपने साथी अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है। इन दोनों ने SMAT में पांच-पांच शतक लगाए हैं।

 

SMAT के इस सीजन में ईशान किशन ने त्रिपुरा के खिलाफ 113 रन, सौराष्ट्र के खिलाफ 93 रन, मध्य प्रदेश के खिलाफ 63 रन और पंजाब के खिलाफ 47 रनों की पारी खेली थी।

 

यह भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन में किस उम्र के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पैसे कमाए?

अभिषेक शर्मा की बराबरी

इस शतक के साथ ही ईशान किशन ने SMAT में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है। अब अभिषेक और ईशान के 5-5 शतक हो गए हैं। ईशान किशन ने 2014 से 2025 के बीच 64 मैच की 62 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक की बदौलत कुल 1977 रन बनाए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 2019 से 2025 के बीच SMAT में कुल 54 मैच खेले हैं और 5 शतक के साथ 12 अर्धशतक लगाए हैं। अभिषेक और ईशान के बाद देवदत्त पड्डीकल, उन्मुक्त चंद, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल और श्रेयस अय्यर ने 3-3 शतक लगाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: आंकड़े बताते हैं आकिब डार पर दिल्ली कैपिटल्स ने क्यों लुटा दिए 8.4 करोड़

मैच में क्या हुआ?

 

सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में हरियाणा ने टॉस जीता लेकिन झारखंड को न्योता दिया कि वह पहले बल्लेबाजी करे। झारखंड के कप्तान ने हरियाणा के इस फैसले का जबरदस्त फायदा उठाया और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 49 गेंदों पर 206.12 के स्ट्राइक रेट से 101 रन बना डाले। इस पारी में ईशान ने 6 चौके और 10 छक्के लगाए। कुमार कुशाग्र ने भी उनका बखूबी साथ दिया और सिर्फ 38 गेंदों पर 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

 

कुमार कुशाग्र और ईशान किशन के आउट होने के बाद आए अंकुल रॉय और रॉबिन मिंज ने भी बढ़िया हाथ खोले और आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। अंकुल रॉय ने कुल 20 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 30 रन बना डाले। रॉबिन मिंज ने सिर्फ 14 गेंदें खेलीं और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बना डाले। इन दोनों की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत ने झारखंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 262 रन बना डाले।

 

 


और पढ़ें