गोवा में चल रहे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट में ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख मुश्किल में फंस गई। वह चैंपियन रहीं लेकिन फाइड वर्ल्ड कप में उनका जलवा नहीं चला। रविवार को उन्हें काले मोहरे जीत नहीं दिला सके। वह चैंपियनशिप से ही बाहर हो गईं। उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और विदाई भी हो गई। दिव्या देशमुख का अभियान पहले दौर में समाप्त हो गया। 19 वर्षीय महिला विश्व कप चैंपियन को ग्रीस के जीएम स्तामातिस कूर्कुलोस-अर्दितिस के हाथों 0.5–1.5 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
पहला मैच हारने के बाद उन्हें रविवार को जीत की दरकार थी, लेकिन 73 चालों के लंबे मुकाबले में ग्रैंड मास्टर स्तामातिस कूर्कुलोस अर्दितिस ने उनकी एक न चलने दी। वह ओपन ग्रुप में वाइल्ड कार्ड से खेल रही इकलौती महिला खिलाड़ीं थीं। ग्रीस के स्तामातिस, धुरधंर खिलाड़ी हैं। चेस वर्ल्ड कप में कुल 206 खिलाड़ी खेल रहे हैं, दिव्या उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें उम्मीद की नजर से देखा जा रहा था।
यह भी पढ़ें: गोवा में फिडे वर्ल्डकप 2025 की रंगारंग शुरुआत, 'विश्वनाथन आनंद कप' ट्रॉफी का नाम
अब जिस खिलाड़ी ने उन्हें हराया है, वह कौन है, आइए उनके बारे में जानते हैं-
कौन हैं स्तामातिस कूर्कुलोस-अर्दितिस?
ग्रैंड मास्टर स्तामातिस कूर्कुलोस-अर्दितिस एक ग्रीक शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं। 7 जून 1998 को जन्मे अर्दितिस अभी दुनिया के दिग्गज चेस खिलाड़ियों में शुमार हैं। जीएम स्तामातिस कूर्कुलोस-अर्दितिस ने अपनी रैंकिंग में लगातार सुधार किया है। साल 2023 में उन्होंने ग्रैंड मास्टर खिताब हासिल किया था। उन्होंने इससे पहले 2014 में अपना FIDE मास्टर खिताब जीता था। साल 2018 में उन्हें इंटरनेशनल मास्टर अवार्ड मिला था।
ग्रैंड मास्टर स्तामातिस कूर्कुलोस-अर्दितिस की रेटिंग सितंबर 2025 में 2583 पर पहुंच गई है। उनकी क्लासिकल रेटिंग 2585 है। साल 2019 में उन्होंने ग्रीक चैंपियनशिप जीत ली थी। 2020 में, उन्होंने 7.5/9 के स्कोर के साथ 13वें पैलियोचोरा ओपन में जीत हासिल की थी। स्तामातिस कूर्कुलोस ने कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। वह यूरोपीयन चैंपियनशिप में भी शामिल हो चुके हैं। उन्होंने 9वें राउंड में ग्रैंडमास्टर मैक्सिम लेगार्ड को हराया था।
यह भी पढ़ें: फिडे विश्व कप: गांगुली, साधवानी, कार्तिक, प्रणेश दूसरे दौर में, किससे भिड़ेंगे?
अब चर्चा में क्यों हैं?
स्टैमाटिस ने गोवा में हो रहे FIDE वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लिया है। यह वर्ल्ड कप, 31 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2025 तक के बीच में हो रहा है। उनका पहले ही राउंड में ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख से सामना हुआ, भारत के हिस्से में निराशाजनक खबर आई। वह 206 प्रतिभागियों में इकलौती महिला खिलाड़ी थीं। उन्होंने बेस्ट-ऑफ-टू मैच में दोनों क्लासिकल गेम जीते। उनकी वजह से दिव्या चेस की रेस से बाहर हो गईं।