logo

ट्रेंडिंग:

सांसद अमृतपाल सिंह को अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने बनाया CM कैंडिडेट

खालिस्तानी समर्थक और पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह को अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है।

Amritpal Singh

अमृतपाल सिंह; Photo Credit: ANI

जेल में रहकर ही लोकसभा चुनाव जीतने और सांसद बनने वाले अमृतपाल सिंह के ख्वाब अभी और ऊंचे हैं। अब अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। असम की जेल में बंद अमृतपाल की पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से अमृतपाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया गया है कि अगले एक-डेढ़ साल तक अमृतपाल के पक्ष में प्रचार किया जाए।

 

अमृतपाल सिंह, पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद हैं। फिलहाल, अमृतपाल सिंह असम की जेल में बंद हैं। खालिस्तानी समर्थक होने के आरोपी अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 2023 में अमृतसर के बाहरी इलाके में अजनाला पुलिस थाने पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने रविवार को अमृतपाल सिंह को अपना सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। पार्टी ने तलवंडी साबो में आयोजित बैसाखी कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, फरीदकोट के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी अब अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के साथ हैं। हालांकि, उन्होंने भी अमृतपाल की तरह 2024 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ही लोकसभा का चुनाव जीता था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले डेढ़ साल तक अमृतपाल सिंह का प्रचार करने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें'आंखें निकाल लेंगे,' वक्फ पर TMC सासंद की धमकी, BJP ने TMC को घेरा

अमृतपाल सिंह पर आरोप

अमृतपाल सिंह के ऊपर हत्या, हथियार तस्करी, एनएसए, देशद्रोह जैसे संगीन आरोप लगे हैं। अमृतपाल सिंह पहले भी कई बार जेल भी जा चुके हैं। फिलहाल, साल 2023 से वह असम की जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह का साथ देने वाले भी लगातार किसी न किसी आरोप में जेल का चक्कर काटते रहते हैं। अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को अजनाला की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

 

पंजाब पुलिस 9 अप्रैल को पपलप्रीत को हिरासत में लेने के लिए असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी। डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत उनकी एक साल की हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

 

यह भी पढ़ें- 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, जानें अब आगे क्या?

 

जेल से रिहाई के तुरंत बाद, पपलप्रीत को 2023 अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला मामले में हिरासत में लिया गया और अमृतसर लाया गया। पपलप्रीत को अप्रैल 2023 में अमृतसर के कथुनांगल इलाके से 'वारिस पंजाब दे' संगठन पर कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया था, उस समय उसने अमृतपाल के अहम सलाहकार की भूमिका निभाई थी। 

 

विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे

 

साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी। AAP ने 92 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस को बुरी तरह से हराया था। उस दौरान कांग्रेस को पंजाब में मात्र 18 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा था। वहीं, शिरोमणी अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) अलग-अलग चुनाव लड़ रहे थे। तब शिरोमणि अकाली दल (SAD) को मात्र 3 सीटें मिली थी। वहीं, BJP को सिर्फ 1 सीट ही मिल पाई थी। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap