logo

ट्रेंडिंग:

BHU में दो छात्र गुटों की हिंसक झड़प, पत्थरबाजी, कैंपस में भारी पुलिस तैनाती

BHU परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर रुइया और बिरला हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए, जिसमें पथराव और लाठी-डंडे चले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली है। साथ ही घायल छात्र को अस्पताल भेजा गया है। 

BHU Campus

BHU कैंपस में पुलिस बल, Photo credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का परिसर एक बार फिर लड़ाई का मैदान बन गया। यहां के रुइया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच पुरानी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन और कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस को देखते ही हिंसा कर रहे छात्र वहां से इधर-उधर भाग गए, जिससे कोई बड़ी घटना होने से बच गई।


DCP काशी जोन, गौरव बंसवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस विवाद की जड़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान हुई एक बहस थी, जिसने एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया। इस मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र ने पुलिस को कुछ हमलावरों के नाम भी बताए हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें: गुजरात में बुजुर्ग पिता ने तेंदुआ मार डाला, बेटे पर किया था हमला

पूर्व छात्रों का अवैध कब्जा

जांच में यह बात सामने आई है कि इस विवाद को हवा देने में कुछ बाहरी और पूर्व छात्रों का बड़ा हाथ है। घायल छात्र के अनुसार, हमला करने वालों में वे पूर्व छात्र भी शामिल हैं जो अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद भी जबरन हॉस्टलों में कब्जा जमाए हुए हैं। ये अनधिकृत छात्र अक्सर कैंपस का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक? CM नीतीश का प्लान समझिए

हॉस्टलों की चेकिंग

घटना के बाद से ही परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल बिरला हॉस्टल के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम हॉस्टल के एक-एक कमरे की तलाशी ले रही है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य उन बाहरी तत्वों और पूर्व छात्रों को बाहर निकालना है जो बिना इजाजत के वहां रह रहे हैं और हिंसा भड़का रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब कंट्रोल में है। साथ ही परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap