logo

ट्रेंडिंग:

मणिपुर में बनेगी नई सरकार? BJP के सारे MLA दिल्ली पहुंचे, CM पर हो सकता है एलान

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होने से ठीक पहले राज्य के सत्ताधारी गठबंधन (NDA) के तमाम विधायक दिल्ली रवाना हो गए हैं। अब तय किया जाएगा कि राज्य की कमान किसके हाथों में होगी।

N Biren Singh & BJP State president A. Sharda Devi

बीरेन सिंह और शारदा देवी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की तय अवधि अब पूरी हो चुकी है। 12 फरवरी के बाद राज्य में नई सरकार बनाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि 1 फरवरी को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और सत्ताधारी NDA गठबंधन के लगभग सभी विधायक अचानक दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली में एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में मणिपुर के भविष्य और नई सरकार के गठन को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है।

 

बता दें कि मणिपुर में पिछले साल 3 मई 2023 से शुरू हुई हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। राज्य में मचे इसी घमासान के बीच पिछले साल 9 फरवरी को एन. बीरेन सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद 13 फरवरी को वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। अब 12 फरवरी को राष्ट्रपति शासन का समय पूरा हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में दो पूर्व मंत्रियों पर हमला, किस बात से नाराज हो गए TPD के लोग?

नई सरकार बनने की उम्मीद

दिल्ली जाने से पहले एयरपोर्ट पर एन. बीरेन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार NDA के सभी सहयोगियों को बुलाया गया है। अब इससे इस बात के पूरे संकेत मिल रहे हैं कि नई सरकार बनने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। वहीं, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के विधायक जंघमलुंग पन्मेई और बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने भी भरोसा जताया कि 2 फरवरी की बैठक मणिपुर के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आएगी।

विधानसभा का गणित समझें

मणिपुर की 60 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का गणित कुछ इस तरह है-

 

बीजेपी: 32 सीटें

NPP: 7 सीटें

जेडीयू: 6 सीटें

कांग्रेस: 5 सीटें

अन्य (NPF, KPA व निर्दलीय): बाकी सीटें

 

यह भी पढ़ें: मां-बाप, भाई ने पकड़ा हाथ-पैर और बीवी ने दबा दिया गला, दो महीने पहले हुई थी शादी


खबरों की मानें तो इस अहम बैठक में कुकी-ज़ो (Kuki-Zo) समुदाय के विधायक भी शामिल हो सकते हैं। इस मीटिंग का मुख्य मकसद सभी पक्षों से बात करके एक ऐसी सरकार बनाना है जो राज्य में फिर से शांति और स्थयित्व ला सके। अब सभी की नजरें दिल्ली में होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं कि क्या 12 फरवरी से पहले राज्य को अपना नया मुख्यमंत्री मिल पाएगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap