logo

ट्रेंडिंग:

4 मालिकों में से एक पकड़ा गया; गोवा अग्निकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में आग से 25 लोगों की मौत के बाद अब तक 6 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसी मामले में क्लब के एक मालिक अजय गुप्ता को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है । जानिए मामले में अब तक क्या हुआ? 

Ajay Gupta

अजय गुप्ता हिरासत में, Photo credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रहा है। बुधवार (10 दिसंबर) को क्लब के चार मालिकों में से एक, अजय गुप्ता को दिल्ली में हिरासत में लिया गया, जहां उनसे आगे पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी करने का विचार कर रही थी।

 

इस भयावह हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जिन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आइए देखते हैं, इस मामले में अब तक क्या-क्या घटनाक्रम सामने आए हैं- 

 

यह भी पढ़ें- गोवा क्लब वाले लूथरा ब्रदर्स फरार, क्या प्रत्यर्पण संधि के कारण पकड़े जाएंगे?

चार मालिकों में से एक को हिरासत

गोवा पुलिस ने मंगलवार को नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक को दिल्ली में हिरासत में लिया। पुलिस ने पहले अजय और दूसरे मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हमने नाइट क्लब के मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया है। यह इस मामले में हिरासत में लिया गया छठा व्यक्ति है।'

 

नाइट क्लब से जुड़े पांच अन्य लोगों में चीफ मैनेजर राजीव मोदक, मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और स्टाफ भरत कोहली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

लूथरा ब्रदर्स के लिए लुकआउट नोटिस!

बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ने दिल्ली की एक अदालत से चार हफ्ते की ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल मांगी है। उन्होंने दावा किया है कि वे भारत लौटने और गोवा नाइट क्लब में लगी आग की जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। बुधवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में यह अर्जी दी गई, जिसमें दोनों ने दावा किया कि वे कानून से बचने के लिए नहीं, बल्कि काम के लिए थाईलैंड गए थे। 

 

लूथरा परिवार ने अपने वकील के जरिए कहा, 'हम वापस आना चाहते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि वे अरपोरा क्लब में रोजाना के काम नहीं देखते हैं। इसके पहले खबर आई थी कि सरकार इनके लिए लुकआउट नोटिस जारी करने का विचार कर रही थी। खबरों की माने तो दोनों थाइलैंड के फुकेत भाग गए थे। 

 

यह भी पढ़ें- क्लब पर बुलडोजर चला, 6 पकड़े गए; गोवा अग्निकांड में अब तक क्या हुआ?

सीएम ने दिया आदेश

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार (9 दिसंबर) को अधिकारियों को क्लब गिराने का आदेश दिया था। इसके बाद रोमियो लेन बीच पर बनी एक और गैर-कानूनी प्रॉपर्टी को गिराने का आदेश दिया था। यह लूथरा परिवार की तीसरी प्रॉपर्टी है।

 


गोवा के टूरिज्म मिनिस्टर रोहन खाउंटे ने आग को 'बहुत दुखद घटना' बताया और कहा कि जवाबदेही तय होनी चाहिए। साथ ही कहा कि जांच से सही रिपोर्ट सामने आएगी। मंगलवार को, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने अवैध कंस्ट्रक्शन का हवाला देते हुए वागाटोर में लूथरा परिवार के रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा भी गिरा दिया।

Related Topic:#Goa

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap