logo

ट्रेंडिंग:

करणी सेना ने आगरा पुलिस को घेरा, तलवारों के सामने पीछे हटा प्रशासन

करणी सेना ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

karni sena

करणी सेना। Photo Credit- Social Media

आगरा में करणी सेना के हजारों कार्यकर्ताओं ने का उग्र प्रदर्शन। सभी कार्यकर्ताओं के हाथों में तलवार, डंडे और भगवा झंडे लहराते हुए दिखाई दिए। उग्र भीड़ ने नारेबाजी करते हुए तलवार-डंडों के बल पर पुलिस को ही घेर लिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को आयोजन स्थल से उल्टे पांव वहां से हटना पड़ा। यह कार्तकर्ता राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए आगरा पहुंचे थे। इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा और गुजरात से लोग आए।

 

करणी सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए। प्रदर्शन के दौरान धरनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल भी पहुंचा लेकिन पुलिस को देखकर कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही तलवारें और डंडे लहराए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। 

 

यह भी पढ़ें: अयोध्या: नहाती महिला का वीडियो बनाते पकड़ा गया होटल कर्मी, गिरफ्तार

 

सुमन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी 

 

उन्होंने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। मौके पर एडिशनल कमिश्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

रामजीलाल सुमन के बयान पर मचा है घमासान

 

दरअसल, 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती के मौके पर करणी सेना ने आगरा में बड़ी जनसभा करने का खुला ऐलान किया था। दावा किया गया था कि इसमें 3 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। करणी सेना इतनी बड़ी जनसभा समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के उस विवादित बयान के खिलाफ कर रही है, जिसमें उन्होंने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था। 

 

आगरा पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर

 

इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए आगरा पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर है। लेकिन भीड़ के आक्रोश और असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए आगरा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चुनौती बढ़ गई है। करणी सेना ने इससे पहले भी सपा सासंद के खिलाफ आगरा में स्थित उनके घर के पास हिंसक प्रदर्शन किया था। 

 

यह भी पढ़ें: कुल्लू में टूटा पुल, NH-305 पर यातायात ठप; फंसे सैकड़ों लोग

 

पुलिस ने इसको देखते हुए पहले से ही किसी भी तरह की हिंसक स्थिति से निपटने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की थीं। आगरा पुलिस ने हिंसा से निपटने के लिए 1000 से ज्यादा डंडे और हेलमेट मंगवा लिए थे। पिछली बार की हिंसा को देखते हुए आगरा पुलिस ने डंडे और बैटमेट के साथ में दंगा रिहर्सल किया था। रिहर्सल के दौरान आगरा के स्पेशल कमिश्नर भी मौजूद रहे। 

 

कोर्ट पहुंचे सांसद सुमन

 

वहीं, सांसद रामजीलाल सुमन ने संसद में राजपूत राजा राणा सांगा पर टिप्पणी के बाद आगरा में घर पर हुए हमले को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्‍होंने कोर्ट से सुरक्षा का प्रदान करने का अनुरोध किया है। याचिका में सांसद ने आगरा में अपने मकान पर करणी सेना संगठन के हमले की निष्पक्ष जांच कराने और इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Topic:#Karni Sena

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap