वैज्ञानिकों ने हाल ही में पश्चिमी हिमालय में एक नई सांप प्रजाति, एंगुइकुलस डिकैप्रियोई को खोजा है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि इसमें नई बात क्या है? दरअसल, इस सांप का नाम हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो के सम्मान में रखा गया है। बता दें कि डिकैप्रियो पर्यावरण में गहरी दिलचस्पी रखते है और जलवायु परिवर्तन और वन्यजीव संरक्षण के बारे में लोगों को बहुत जागरुक करते है, जिसको देखते हुए सांप का नाम एक्टर के नाम पर रखा गया।
क्या है सांप की खासियत?
एंगुइकुलस डिकैप्रियोई एक कोलुब्रिडे परिवार का सदस्य है। इसमें विभिन्न प्रजातियां और समूह शामिल हैं। लैटिन में 'एंगुइकुलस' शब्द का अर्थ 'छोटा साँप' होता है. इनकी लंबाई लगभग 22 इंच होती है। इस सांप की प्रजाति भारत और नेपाल के कई क्षेत्रों में पाई जाती है। यह अधिकत्तर कुल्लू, चंबा, शिमला (हिमाचल प्रदेश में), नैनीताल (उत्तराखंड में) और चितवन राष्ट्रीय उद्यान (नेपाल में) पाए जाते है। एंगुइकुलस डिकैप्रियोई का शरीर सुंदर, सिर छोटा है, जिससे इसे पहचानना काफी आसान हो जाता है। ऐसे सांप धूप में रहना पसंद करते हैं।
कब हुई थी इस सांप की खोज?
एंगुइकुलस डिकैप्रियोई सांप की खोज भारत, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के शोधकर्ताओं की टीम ने पांच साल पहले यानी 2020 में की थी। शोधकर्ताओं के अनुसार, ये सांप अधिकत्तर मई के अंत से अगस्त तक एक्टिव रहते हैं। वहीं, साल के अन्य समय में यह सांप नहीं पाए जाते हैं। सांप का नाम डिकैप्रियो एक्टर को सम्मान देने के लिए रखा गया है। बता दें कि एक्टर डिकैप्रियो जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते आए है। इसके अलावा सांपो के संरक्षण के लिए भी दान करते रहते हैं। इसी के कारण सांप का नाम एक्टप के नाम पर रखा गया है।