logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'शिक्षा क्रांति का वादा, घोटाला कर गए,' BJP ने AAP पर लगाए आरोप

दिल्ली में बजट पर चर्चा के दौरान मौजूदा शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्ववर्ती AAP सरकार पर कई गई गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Nitin Gadkari and Ashish Sood

केन्द्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और अशीष सूद शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार; Photo Credit: Ashish Sood/X Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार ने रेखा गुप्ता के नेतृत्व में अपना पहला बजट पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 1 लाख करोड़ का बजट पेश किया है।बजट में यमुना की सफाई से लेकर चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों तक का ख्याल रखा गया है। बजट पेश करने के बाद लगातार विधानसभा में बजट को लेकर आम आदमी पार्टी (पार्टी विपक्ष) कोई न कोई आरोप लगा ही रही है। आरोप- प्रत्यारोप के बीच दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में 20 हजार क्लास रूम बनाने के दावे किए गए थे, असल में यह सिर्फ 7 हजार ही निकले। उन्होंने कहा कि शायद टॉयलेट और स्टोर रूम को भी क्लास के रूप में गिन लिया गया था।  

 

आशीष शूद ने कहा कि 'शिक्षा क्रांति' और 'सपनों का स्कूल' बनाने वालों ने टॉयलेट और स्टोररूम को भी क्लास रूम की श्रेणी में गिन लिया है। मंत्री ने अश्वासम देते हुए कहा उनकी सरकार पीडब्ल्यूडी के इस चलन को बंद कर देंगी। जो यह लोग कॉरिडोर,बाथरूम,स्टोररूम सबको कमरों के रूप में गिन रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- पंजाब सरकार का सुप्रीम कोर्ट में दावा- डल्लेवाल ने तोड़ दिया अनशन

 

'एक दिन तुम्हारे कर्म मिलने आएंगे..'

अशीष सूद ने कहा, '20,000 कमरे जो आप क्लास रूम के तौर पर, शिक्षा क्रांति के रूप में दिखाते हो, उसमें से केवल 7 हजार क्लासरूम हैं। एक दिन तुम्हारे कर्म तुमसे मिलने आएंगे, बस तुम उस दिन हैरान मत होना' मंत्री ने आप की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों का मसीहा बनने वाली आप सरकार शिक्षा के नाम पर लगातार भ्रष्टाचार करती आई है।

 

यह भी पढ़ें-- इमिग्रेशन बिल पास, भारत में विदेशियों की अवैध एंट्री होगी मुश्किल

 

'ज्यादा से ज्यादा पैसे प्रचार पर खर्च हुए..'

आशीष सूद ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार के दौरान काम से ज्यादा प्रचार पर खर्च किया गया। उन्होंने कहा, 'हैप्पीनेस करिकुलम पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए और उसके प्रचार पर 20 करोड़ 87 लाख रुपये खर्च किए। देश भक्ति करिकुलम पर 49 लाख रुपये खर्च किए और उसके प्रचार पर खर्च 11 करोड़ 49 लाख रुपये।' मंत्री ने कहा कि जो लोग हर बार मणिपुर की बात करते हैं, वो लोग दिल्ली में शिक्षा पर केवल 1.5% खर्च कर रहे थे। 

 


और पढ़ें