logo

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र की नई 'पावरहाउस' बनने जा रहीं सुनेत्रा पवार की कहानी क्या है?

सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति अजित पवार की जगह महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने जा रही हैं। इस स्टोरी में सुनेत्रा से जुड़ी अनसुनी कहानी जानिए।

Sunetra pawar profile

पति अजित पवार के साथ सुनेत्रा पवार। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य में जो खालीपन आया है उसे भरना तो मुश्किल है लेकिन उनकी जगह उपमुख्यमंत्री पद पर पत्नी सुनेत्रा पवार बैठेंगी। महाराष्ट्र की महायुति सरकार में सुनेत्रा डिप्टी सीएम बनने जा रही हैं। वह राज्य के इतिहास में पहली महिला डिप्टी सीएम बनेंगी। 28 जनवरी को अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद सुनेत्रा पवार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाने की लगातार मांग हो रही थी। इससे एक बात यह भी साफ है कि एनसीपी की कमान भी सुनेत्रा ही संभालेंगी।

 

हालांकि, सुनेत्रा पवार इससे पहले राजनीति में नहीं थीं। वह मायके की तरफ से राजनीतिक परिवार से जरूर आती हैं, लेकिन 'पवार परिवार' जैसे दिग्गज सियासी घराने में रहते हुए भी उनकी राजनीति में एंट्री 2024 में हुई। यानी महज दो साल पहले। सुनेत्रा ने 2024 में अपनी ननद सुप्रिय सुले के खिलाफ बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थीं। 

 

यह भी पढ़ें: यूपी में तारीफ, प्रमोशन और वाहवाही के लिए हो रहे एनकाउंटर, HC की सख्त टिप्पणी

राज्यसभा पहुंची सुनेत्रा

लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिवंगत अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पवार को सांसद बनाकर राज्यसभा भेज दिया। मगर, अब वह महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनकर सियासत में ताकतवर महिला बनने जा रहीं हैं। एक धारणा यह भी है कि सुनेत्रा राजनीति में पर्दे के पीछे से सक्रिय रहती हैं।

कौन हैं सुनेत्रा पवार?

सुनेत्रा पवार का जन्म 18 अक्तूबर 1963 को उस्मानाबाद (अब धाराशिव) में हुआ था। वह एक मराठा परिवार से आती हैं। सुनेत्रा के पिता बाजीराव पाटिल थे। पिता राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद रह चुके हैं। जबकि उनके भाई पद्मसिंह पाटिल भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। सुनेत्रा पवार ने औरंगाबाद के एसबी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक हाई-टेक टेक्सटाइल पार्क का नेतृत्व किया है। वह परिवार के व्यावसाय में भी हाथ बंटाती रही हैं।

 

ऐसे में राजनीतिक परिवार से आने वालीं सुनेत्रा पवार ने शिक्षा, पर्यावरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने 2010 में एन्वार्यमेंटल फोरम ऑफ इंडिया (EFOI) नाम से एक NGO की स्थापना की, जो जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण पर काम करता है।

 

यह भी पढ़ें: गोंडा में बुर्का पहनकर 8 हिंदू लड़कियां डांस क्यों कर रही थीं? सच्चाई आई सामने

अजित 'दादा' से कैसे हुई शादी?

सुनेत्रा पवार और अजित पवार, दोनों ही राजनीतिक परिवार से आते हैं। सुनेत्रा के भाई पद्मसिंह पाटिल और शरद पवार में गहरी दोस्ती थी। पद्मसिंह पाटिल और शरद पवार की दोस्ती की वजह से सुनेत्रा पवार और अजित पवार की शादी हुई थी। दोनों की शादी 30 दिसंबर 1985 को हुई। अजित-सुनेत्रा के दो बेटे हैं। पार्थ और जय पवार। अजित पवार, शरद पवार के भतीजे थे।

 

उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 1991 में बारामती सीट से लड़ा और जीता था। बाद में उन्होंने यह सीट अपने चाचा शरद पवार के लिए छोड़ दी। इसके बाद 1991 में ही बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव से उन्होंने विधानसभा में कदम रखा। तब से ही वह अपने आखिरी समय तक बारामती सीट से विधायक रहे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap