logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इस मीम ने SpaceX को बनाया दीवाना, स्टारशिप पर दिखा 'बनाना' स्टिकर

SpaceX के छठे टेस्ट फ्लाइट के दौरान स्टारशिप पर मशहूर मीम "banana for scale" का स्टिकर दिखाई दिया। जानिए क्या है इसका मतलब?

SpaceX, banana meme, Elon Musk

स्टारशिप पर मीम स्टीकर। (Pic Credit- @bernardo_cafe/twitter)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

SpaceX ने अपने स्टारशिप के छठे टेस्ट फ्लाइट को सफलतापूर्वक पूरा किया। टेक्सास के बोका चीका लॉन्च साइट से हुए इस फ्लाइट टेस्ट में रॉकेट पर एक खास स्टिकर लगाया गया है, जिसमें एक केला छोटे केले को पकड़े हुए दिख रहा है। यह स्टिकर इंटरनेट पर मशहूर मीम "banana for scale" का है।  बता दें कि यह मीम इस विचार पर आधारित है कि केले का आकार आमतौर पर एक जैसा होता है, जिससे लोग किसी अन्य वस्तु के आकार को समझ सकते हैं।

 

SpaceX ने इस मीम का उपयोग अपने स्टारशिप रॉकेट के आकार को मजाकिया अंदाज में दिखाने के लिए किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टारशिप के दो हिस्से हैं, एक ऊपरी हिस्सा और दूसरा सुपर हेवी बूस्टर। इन दोनों को मिलाकर यह लगभग 400 फीट यानि 122 मीटर ऊंचा है, जो लगभग 36 मंजिला इमारत के बराबर है।

 

क्या है SpaceX का मुख्य उद्देश्य?

स्टारशिप पर बना यह मीम स्टिकर भले ही मजाकिया लग रहा हो। लेकिन यह मिशन मनोरंजन के लिए नहीं था, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य कई महत्वपूर्ण तकनीकों का परीक्षण करना है। SpaceX लॉन्च टावर का उपयोग करके सुपर हेवी बूस्टर को रिकवर करने की नई तकनीक पर काम कर रहा है। इसके साथ अंतरिक्ष यान को दोबारा इस्तेमाल करने योग्य बनाने के लिए इसके हीटशील्ड के ताकत को परखा जाना है।

 

टेस्ला और SpaceX के सीईओ एलन मस्क खुद भी मीम्स को बहुत पसंद करते हैं। यह स्टिकर भी उनके इस पसंद को दर्शाता है। लेकिन यह मिशन SpaceX के बड़े लक्ष्य, जैसे चंद्रमा और मंगल पर मिशन को सस्ता और दोबारा उपयोगी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह Starship की छठी टेस्ट फ्लाइट है।

Related Topic:#SpaceX#Elon Musk

और पढ़ें