logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इस दिन धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, क्या है पूरा रेस्क्यू प्लान

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर बीते आठ महीनों से ISS में हैं। अब NASA ने उनके धरती पर लौटने की तारीख बताई है। जानते हैं पूरा रेस्क्यू प्लान।

Image of Sunita williams

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स।(Photo Credit: NASA)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

नासा के दो अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, जो बीते आठ महीनों से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में रह रहे हैं, अब आखिरकार अगले महीने धरती पर लौटने वाले हैं। उनकी वापसी में देरी का कारण उनके स्पेसक्राफ्ट बोइंग स्टारलाइनर में आई तकनीकी समस्याएं रही है। हालांकि, अब नासा ने पुष्टि की है कि वे 19 मार्च को सुरक्षित धरती पर वापस आएंगे।

अंतरिक्ष में आठ महीने का सफर

विलियम्स और विलमोर 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर के जरिए ISS पहुंचे थे। शुरुआत में उनकी वापसी कुछ महीनों बाद तय थी लेकिन तकनीकी खराबियों के चलते यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि, दोनों अंतरिक्ष यात्री इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे और इसे किसी संकट की स्थिति के रूप में नहीं देखते।

 

अंतरिक्ष में अपने लंबे प्रवास के दौरान, सुनीता विलियम्स ने ISS की कमान संभाली और अब तक की सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने वाली महिला का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने कुल 62 घंटे 6 मिनट तक स्पेसवॉक किया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

'हम फंसे नहीं हैं' - सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

हाल ही में, जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक हस्तियों द्वारा कहा गया कि दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में ‘फंसे’ हुए हैं या ‘अलग-थलग छोड़ दिए गए हैं’, तो उन्होंने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। एक इंटरव्यू में, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे न तो फंसे हुए हैं और न ही उन्हें छोड़ा गया है।

 

बुच विलमोर ने कहा, ‘लोग इसे 'अटक गए', 'छोड़ दिए गए', 'फंसे हुए' जैसे शब्दों से जोड़ रहे हैं लेकिन यह पूरी तरह गलत है। यह हमारी मानव अंतरिक्ष उड़ान योजना का हिस्सा था। हमें पहले से ही पता था कि अगर तकनीकी समस्याएं सामने आती हैं, तो हमें कुछ अतिरिक्त समय तक रुकना पड़ सकता है।"

अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू कैसे होता है?

अंतरिक्ष में यदि कोई मिशन असफल हो जाता है या तकनीकी समस्या आ जाती हैं, तो अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई जाती हैं। ICC पर आमतौर पर एक बैकअप कैप्सूल रखा जाता है। अगर कोई प्राइमरी कैप्सूल काम नहीं करता, तो यात्री इस बैकअप कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

साथ ही बैकअप कैप्सूल भी अनुपलब्ध हो या काम न करे, तो नासा या अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां एक नया मिशन लॉन्च कर अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने की योजना बनाती हैं। क्रू-10 मिशन इसी प्रकार का एक मिशन है, जो विलियम्स और विलमोर को वापस लाने के लिए भेजा जा रहा है।

 

स्पेसएक्स के पास क्रू ड्रैगन कैप्सूल है, जो नासा के साथ मिलकर यात्रियों को सुरक्षित पृथ्वी तक पहुँचाने का काम करता है। कई बार यदि नासा की योजना में देरी होती है, तो स्पेसएक्स अपनी तकनीक से रेस्क्यू में मदद कर सकता है। अगर किसी वजह से तुरंत वापसी नहीं होती है, तो अंतरिक्ष यात्रियों को जरूरी संसाधन भेजे जाते हैं, ताकि वे अंतरिक्ष में सुरक्षित रह सकें। इस दौरान वे वैज्ञानिक शोध करते रहते हैं।


और पढ़ें