logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किन लोगों को नहीं यूज करना चाहिए इंडक्शन? बरतें ये सावधानियां

देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी को देखते हुए मार्केट में इंडक्शन वाले चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है। इसे इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

induction cooktop

इंडक्शन कुकुटॉप, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

युद्ध की वजह से पिछले कुछ दिनों में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है। हालांकि सरकार की तरफ से एलपीजी गैस को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। ऐसे में मार्केट में इंडक्शन वाले चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है। लोग बिजली पर चलने वाले उपकरणों की तरफ रुख कर रहे हैं। इस इस्तेमाल करना बेहद आसान है। क्या आप जानते हैं इंडक्शन वाले चूल्हे को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ती है वरना नुकसान हो सकता है।

 

इंडक्शन वाले चूल्हे में आप किसी भी प्रकार का बर्तन इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यह उपकरण सीधी हीट की बजाय मैग्नेटिक फील्ड पर चलता है। जब आप इंडक्शन पर बर्तन रखकर स्विचऑन करते हैं तो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी पैदा होती है जिससे बर्तन गर्म होता है। आप उस बर्तन में खाना बनाते हैं। इंडक्शन के लिए अलग प्रकार के बर्तन आते हैं। आप किसी भी बर्तन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इस पर एल्युमिनयम, कांच, मिट्टी या तांबे का बर्तन इस्तेमाल करने से बचें। इंडक्शन पर स्टेनलेस स्टील और नॉन स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करें।

 

यह भी पढ़ें: इम्युनिटी के लिए कौन सी ड्रिंक लेती हैं मलाइका? फंक्शनल न्यूट्रिशन का खेल समझिए

किन लोगों को इंडक्शन यूज करने से बचना चाहिए?

  • जिन लोगों को पेसमेकर या हार्ट में किसी भी प्रकार की डिवाइस लगी है उन्हें इंडक्श कुकटॉप के इस्तेमाल से दूर रहना चाहिए क्योंकि इसके इल्केट्रोमैग्नेटिक क्षेत्र उनसे इंटरफेयर कर सकते हैं।
  • किसी व्यक्ति के शरीर में अगर कोई मेटल डिवाइंस इम्प्लांट है तो उन्हें इंडक्शन का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  • छोटे बच्चों को इंडक्शन से दूर रखना चाहिए।
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को भी लंबे समय तक इंडक्शन के पास काम नहीं करना चाहिए। 

इन बातों का रखें ध्यान

वेंटिलेशन ओपनिंग को ब्लॉक न करें- इंडक्शन वाले चूल्हे के एग्जॉस्ट वेंट्स को बंद न होने दे। ये वेंट्स चूल्हे के पीछे और नीचे बने होते हैं इसलिए इन तक हवा पहुंचना बेहद जरूरी होती है। वेंटिलेशन बंद होने से चूल्हा ओवरहीट हो सकता है। इंडक्शन को कभी भी दीवार से चिपका कर नहीं रखें।

 

टूटे सरफेस को यूज करने से बचें- अगर इंडक्शन के सरफेस का कांच टूट गया है तो इसे तुरंत यूज करना बंद कर दें। टूटे हुए सरफेस में पानी या लिक्विड अंदर जा सकता है। इससे अंदर का पार्ट खराब हो सकता है और करंट लगने का डर रहता है।

 

यह भी पढ़ें: वरुण धवन की डेढ़ साल की बेटी को चलने में होती है दिक्कत, क्या है यह बीमारी?

 

ऑन-ऑफ का सही तरीक- इंडक्शन को कभी भी पहले ऑन करके न छोड़ें। हमेशा पहले कुकटॉप पर बर्तन रखें और फिर ऑन करें। बर्तनों को सही तरीके से बीच में रखें और हमेशा मीडियम फ्लो पर खाना पकाएं। हाई हीट से खाने जलने का खतरा ज्यादा रहता है।

 

टाइमर का इस्तेमाल करें- इंडक्शन में टाइमर की सेटिंग होती है जिसे आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं। टाइमर लगाने से खाना जलने से भी बचता है और बिजली की भी बचत होती है।

 

खाना ढककर पकाएं- हमेशा इंडक्शन पर खाना ढककर पकाएंग। इससे खान जल्दी भी बनता है और बिजली की खपत कम होती है।

 


और पढ़ें