logo

ट्रेंडिंग:

क्यों महंगा होता जा रहा है सोना?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सिर्फ इतना सोना है जिससे 23 मीटर ऊंची यानी की करीब 7 फ्लोर ऊंची और उतनी ही चौड़ी एक बिल्डिंग बन सकती है, लेकिन फिर भी हर कोई सोने के पीछे पागल हुआ पड़ा है. सोने की मांग इतनी बढ़ती जा रही है कि सोने के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और हालत ये हो गई है कि जो सोना 1964 में सिर्फ ₹63 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ करता था वो अब 1200 गुना बढ़कर ₹74,500 से भी ज्यादा हो गया है. लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ इसकी बढ़ती मांग से ही सोने के भाव बढ़ रहे हैं. 

 

इसके कुछ और भी कारण हैं. इसके अलावा लगातार बढ़ते सोने के भाव को देखकर आपके मन में भी ये सवाल आते होंगे कि आखिर सोना इतना ज़रूरी क्यों है? पिछले 10 सालों में सोने के भाव इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रहे हैं? दुनिया के किस मुल्क के पास सबसे ज्यादा सोना है? भारत के आम घरों और मंदिरों में कितना सोना पड़ा है?


 भारत में दुबई के मुकाबले सोना क्यों महंगा है? और क्या सोने का भाव आगे चलकर कम होगा या फिर बढ़ता ही चला जाएगा? इन सारे सवालों के जवाब के साथ ही साथ Khabargaon की इस वीडियो में एक अहम टॉपिक पर भी बात होगी कि कैसे दुनिया भर की सरकारों की वजह से सोने का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है.  

Ad Banner

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap