क्यों खराब हो रही धोनी की इमेज?
वीडियो
• Apr 01 2025
शेयर करें
28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ऐतिहासिक मुकाबला हुआ, जहां RCB ने आखिरकार 17 साल बाद चेपॉक स्टेडियम में जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच ने सिर्फ RCB की जीत ही नहीं, बल्कि धोनी की बैटिंग पोजीशन और उनके खेल को लेकर नई बहस छेड़ दी। धोनी को नौवें नंबर पर भेजा गया, जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इसके बाद, 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी धोनी ने फैंस को निराश किया। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना तेज हो गई। धोनी की ब्रांड वैल्यू और पॉपुलैरिटी को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। हमने उन 7 कारणों को खोजा है, जो धोनी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्या धोनी खुद को इस स्थिति से बाहर निकाल पाएंगे, या उनकी "थाला" की छवि उनके खेल से भी बड़ी बन चुकी है? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में।

ट्रेंडिंग वीडियो
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap