खिलाड़ी अश्वनी कुमार की कहानी
वीडियो
• Apr 02 2025
शेयर करें
31 मार्च 2025 की रात, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जो हुआ, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया। अश्वनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में ही ऐसा प्रदर्शन किया कि रवि शास्त्री को कहना पड़ा, "आज की रात हमेशा अश्वनी कुमार के नाम से याद रखी जाएगी।" 23 वर्षीय इस तेज़ गेंदबाज़ ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज बल्लेबाज़ों को घुटनों पर ला दिया। सिर्फ 3 ओवर में 4 विकेट लेकर उन्होंने मुंबई इंडियंस को जीत की राह पर लौटाया और 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब भी जीता। पंजाब के झंझेरी गांव से आने वाले अश्वनी का सफर संघर्षों से भरा रहा है। कभी साइकिल से 11 किलोमीटर दूर स्टेडियम तक जाने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अपनी मेहनत से आईपीएल में जगह बनाई। उनके माता-पिता, जो कभी उनके क्रिकेट के सपने को लेकर चिंतित रहते थे, आज खुशी से भर उठे हैं। मुंबई इंडियंस के इस नए सितारे को देखकर लोग कहने लगे हैं "मुंबई को अगला बुमराह मिल गया है!" लेकिन अश्वनी सिर्फ एक मैच का चमत्कार नहीं हैं, बल्कि उन्होंने सालों तक कठिन परिश्रम किया है। चोटों और असफलताओं से उबरकर, नेट्स पर घंटों अभ्यास कर, उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी में वह धार पैदा की है, जो अब दुनिया देख रही है। अधिक जानकारी के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें।

ट्रेंडिंग वीडियो
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap