logo

ट्रेंडिंग:

एनकाउंटर में मारे गए अरुणा की कहानी

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

नक्सल मोर्चे पर जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। ग्रेहाउंड के जवानों ने 20 लाख रुपए के इनाम वाले नक्सल कमांडर गजरला रवि को मार गिराया है। स्पेशल जोनल कमेटी की सदस्य अरुणा को भी मार गिराया गया है। अरुणा पर भी 20 लाख रुपए का इनाम था। अरुणा वही नक्सली है...जिससे प्यार करने के बाद बड़े नक्सली नेता चलपति ने गैंग से दूरी बना ली थी। और पूरी कमेटी के विरोध के बावजूद चलपति ने अरुणा से शादी कर ली थी। हालांकि कुछ महीने पहले जवानों ने चलपति को मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर एक करोड़ रुपए का इनाम था। और अब उसकी पत्नी अरुणा का भी आंध्र छत्तीसगढ़ सीमा से खात्मा हो गया है। पिछले सालों में नक्सलियों के प्रति पिछली सरकारों का रवैया लगातार बदलता रहा है। रमन सिंह नक्सलियों को जड़ से खत्म करने की बात करते थे। फिर भूपेश बघेल ने शपथ लेने के कुछ दिन बाद ही नक्सलियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की बात कही थी। लेकिन अब छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलियों को जड़ से खत्म करने की बात कर रही है। और इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय का रुख साफ है। और इसीलिए न सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में भी नक्सलियों के खिलाफ जोरदार जवाबी अभियान चलाए जा रहे हैं। 2024 से अब तक 402 नक्सली मारे जा चुके हैं। इसमें नक्सली बसवराजू भी शामिल है, जिसके सिर पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें। 

Ad Banner

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap