logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं बिहार कांग्रेस के नए प्रमुख राजेश राम?

तस्वीर: इंडियन एक्सप्रेस/योगेश पाटिल

शेयर करें

18 मार्च की शाम को खबर आई कि बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। राजेश राम को बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बिहार चुनाव से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को हटाए जाने की खबर ने हलचल मचा दी है। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और 'पलायन रोको, रोजगार दो' पदयात्रा कर रहे कन्हैया कुमार की सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। कांग्रेस के इन फैसलों का बिहार चुनाव 2025 पर क्या असर पड़ेगा? अखिलेश प्रसाद सिंह के लालू यादव से रिश्तों को लेकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है? और क्या कांग्रेस बिहार चुनाव अकेले लड़ने जा रही है या फिर आरजेडी के साथ सीट शेयरिंग टेबल पर मोलभाव करने की कोशिश कर रही है? अधिक जानकारी के लिए पूरी वीडियो जरूर देखें।

Ad Banner

ट्रेंडिंग वीडियो


और देखें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap