कई नामी हस्तियों ने एग फ्रीजिंग को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। कुछ दिन पहले एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना ने कहा था कि महिलाओं के लिए सबसे बड़ा इंश्योरेंस अपने अंडे फ्रीज करना है। इससे वे अपनी मर्जी से तय कर सकती है कि शादी और बच्चे कब करने हैं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी अपने एग फ्रीज को लेकर कहा था कि ये सभी महिलाओं को कराना चाहिए। अब सवाल उठता है कि क्या ये सभी महिलाओं को कराना चाहिए? महिलाओं के शरीर पर इसके पड़ने वाले प्रभाव क्या हो सकते हैं ?

 

सानिया मिर्जा ने एग फ्रीज करने को लेकर कहा था कि ये उनके लाइफ का अच्छा फैसला है और सभी महिलाओं को एग फ्रीजिंग कराना चाहिए। पिछले कुछ सालों में भारत में इसका ट्रेंड बढ़ा है, खासकर 2020 में कोरोना के बाद जब फैमिली प्लानिंग पर खुलकर बात की जाने लगी। 2021 में असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट (ART) आया, जिसने रेगुलेशन बढ़ाया और एग फ्रीजिंग क्लिनिक को बढ़ावा दिया।

 

यह भी पढ़ें- लाइट जलाकर सोने से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा, स्टडी में दावा

 

एग फ्रीजिंग पर खर्च

भारत में एग फ्रीजिंग एक महंगा विकल्प है। इसमें दो प्रकार के शुल्क शामिल होते हैं-

  • शुरूआती जांच, अल्ट्रासाउंड, हार्मोनल इंजेक्शन, अंडे निकालने की प्रक्रिया और फ्रीजिंग में करीब 80,000 से 1,50,000 रुपये तक खर्च आता है।
  • अंडे को नाइट्रोजन में सुरक्षित रखने का वार्षिक शुल्क करीब 10,000 से 25,000 रुपये तक लग जाता है।
  • इसके अलावा कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं को पर्याप्त संख्या में अंडे जमा करने के लिए दो से तीन प्रोसेस की आवश्यकता होती है जिससे शुरुआती खर्च करीब 2 लाख से 4.5 लाख तक पहुंच सकता है।
  • अगर हार्मोन इंजेक्शन की डोज ज्यादा लगें या स्पेशल मेडिसिन की जरूरत हो तो खर्च और बढ़ सकता है।
  • जब आप भविष्य में बच्चा चाहेंगे, तो फ्रीज किए हुए अंडे को अनफ्रीज किया जाता है। उसे स्पर्म के साथ फर्टिलाइज किया जाता है और फिर IVF की मदद से एंब्रियो बनाया जाता है जिसमें एक्स्ट्रा खर्च लगता है।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण के कारण खांसी-जुकाम से हैं परेशान? डॉक्टर से जानिए इलाज

एग फ्रीजिंग के नुकसान

भले ही इसका ट्रेंड बढ़ रहा हो पर कई महिलाओं के लिए ये प्रोसेस परेशानी बन जाती है।

  • हार्मोन इंजेक्शन के कारण अंडाशय में सूजन और दर्द हो सकता है। गंभीर मामलों में पेट में पानी भरना, खून के थक्के जमना या ओवरी ट्विस्ट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • एनेस्थीसिया के जोखिम, ब्लीडिंग, इंफेक्शन, या दुर्लभ मामलों में आस-पास के अंगों में चोट लगने का खतरा होता है।
  • हार्मोनल बदलाव के कारण मूड स्विंग्स, सिरदर्द, पेट फूलना जैसे अस्थायी समस्याएं भी हो सकते हैं।
  • कुछ अंडे फ्रीजिंग या पिघलने की प्रक्रिया में खराब हो जाते हैं और फर्टिलाइजेशन के लिए अनुपयोगी हो सकते हैं।

2023 में अमेरिकन सिंगर केशा ने बताया कि उन्हें  गंभीर कॉम्प्लिकेशन हुए। हार्मोन इंजेक्शन से ओवरी सूज गई और दर्द इतना ज्यादा था कि सहन नहीं हो रहा था। उन्होंने तो महिलाओं को इससे बचने की सलाह दी।  

 

2023 में ब्रिटिश टीवी स्टार विकी पैटिंसन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हार्मोन इंजेक्शन से पेट बहुत सूज गया, सिर्फ 3 एग्स ही यूज वाले निकले जिससे मैं मानसिक रूप से टूट गई थी।'

 

फ्रीजिंग केवल एक विकल्प है। यह मां बनने की गारंटी नहीं देता। पूरी प्रक्रिया की सफलता दर महिला की उम्र पर निर्भर करती है जब अंडे फ्रीज किए गए थे। 35 वर्ष से पहले फ्रीज किए गए अंडों की सफलता दर 40-50% तक हो सकती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ यह कम हो जाती है। 

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।