नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने साल 2023 में हुई मौतों और आत्महत्याओं को लेकर रिपोर्ट जारी कर दी है। NCRB की इस रिपोर्ट में कई तरह का डेटा सामने आया है। NCRB के अनुसार, देशभर में आत्महत्या का कारणों में से एक लव अफेयर भी है। साल 2023 में लव अफेयर के कारण कुल 8,012 लोगों ने आत्महत्या की है। इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 906 लोगों ने आत्महत्या की है। लव अफेयर के कारण जान देने वालों में कुछ लोग 18 साल से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र के भी हैं। 

 

साल दर साल आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। NCRB के डेटा के अनुसार, साल 2023 में कुल 1,71,418 लोगों ने आत्महत्या की है, जो पिछले साल यानी 2022 से 494 ज्यादा हैं। 2022 में 1,70,924 लोगों ने आत्महत्या की थी।

 

आत्महत्या की सबसे बड़ी वजह पारिवारिक परेशानियां हैं। पारिवारिक परेशानियों के चलते 54 हजार से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की 5वीं सबसे बड़ी वजह लव अफेयर भी है।

 

यह भी पढ़ें-- रोज 76 मर्डर, हर दिन 81 रेप; देश में कितना बढ़ गया क्राइम?

लव अफेयर के कारण आत्महत्याएं

  • उत्तर प्रदेश: 906 मामले
  • महाराष्ट्र: 788 मामले
  • पश्चिम बंगाल: 760 मामले
  • गुजरात: 680 मामले
  • मध्य प्रदेश: 655 मामले

 इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता

NCRB के डेटा के अनुसार, कुछ छोटे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां कम आबादी के बावजूद लव अफेयर के कारण आत्महत्या के ज्यादा मामले सामने आए हैं। जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा जोखिम है। 

  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव: 40 मामले
  • गोवा: 27 मामले
  • उत्तराखंड: 52 मामले
  • असम: 137 मामले
  • छत्तीसगढ़: 306 मामले

ओवरऑल आत्महत्या के मामले

अगर ओवर ऑल आत्महत्या के मामलों की बात करें तो सबसे ज्यादा आत्महत्याएं महाराष्ट्र में हुई हैं। 2023 में आत्महत्या के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें 13 फीसदी से ज्यादा महाराष्ट्र में सामने आए थे। इसका मतलब हुआ कि 2023 में आत्महत्या के हर 100 में से 13 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए।

आत्महत्या में अलग-अलग राज्यों का डेटा

 

  • महाराष्ट्रः 13 प्रतिशत
  • तमिलनाडुः 11.4 प्रतिशत
  • मध्य प्रदेशः 9.1 प्रतिशत
  • कर्नाटकः 7.8 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगालः 7.5 प्रतिशत

इस डेटा के अनुसार, कुल आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण पारिवारिक समस्याएं है। पारिवारिक समस्याओं के कारण 31.9 प्रतिशत और बीमारी के कारण 19 प्रतिशत लोगों ने आत्महत्या की है। 

किस उम्र के लोगों ने की सबसे ज्यादा आत्महत्याएं?

अगर उम्र के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा आत्महत्याएं 30 से 45 साल की उम्र के लोगों ने की हैं। साल 2023 में 30 से 45 साल की उम्र के 43,049 पुरुषों और 12,665 महिलाओं ने आत्महत्या की है। 

  • 60 साल से ज्यादा- 15,787
  • 45 से 60 के बीच- 32945
  • 30 से 45 के बीच- 55731
  • 18 से 30 के बीच- 56,170
  • 18 से कम- 10,785