राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन (4 मार्च) कंपा देने वाली घटना हुई। त्यौहार के दिन एक ऐसी घटना घटी, जिससे छोटा-मोटी झगड़ा हो गया। बाद में यही झगड़ा इतना बढ़ा कि इसमें 26 साल के तरुण नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तरुण की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। 6 मार्च को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी।

 

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान एक कार और एक मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई तथा हिंदू राजनीतिक संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के कारण यहां कई घंटों तक ट्रैफिक बाधित रहा।

इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

यहां हालात को देखते हुए भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और ट्रैफिक की आवाजाही बहाल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि बार-बार की अपील के बाद भी जब प्रदर्शनकारी सड़क खाली करने को तैयार नहीं हुए, तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचे केशव मौर्य, हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

 

इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात है। 

 

 

 

कैसे शुरू हुआ बवाल?

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर (JJ Colony, ए ब्लॉक) में होली के दिन हुआ बवाल एक पानी के रंग भरे गुब्बारे के छोटे से छींटे से शुरू हुआ। दो पड़ोसी परिवार (एक हिंदू, दूसरा मुस्लिम) आसपास में रहते हैं। होली के दिन 11 साल की बच्ची (तरुण कुमार की चचेरी बहन) छत से होली खेल रही थी। उसने नीचे खड़े अपने रिश्तेदारों पर पानी का गुब्बारा फेंका लेकिन उसका कुछ रंग पास से गुजर रही एक महिला पर गिर गया। 

 

यह भी पढ़ें: 'उंगलियां काट देता...', CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या बोल गए कल्याण बनर्जी?

लोहे की रॉड, लाठी, पत्थर से हमला

इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। अब इस झड़प की वजह से पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। नाराज महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद हिंदू परिवार ने महिला से माफी मांगी। मगर, महिला ने अपने परिवार वालों को बुला लिया। दोनों परिवारों में शुरुआती झड़प हुई और इसमें दोनों तरफ से कुछ लोग घायल हो गए। इसके बाद शाम को 26 साल का तरुण कुमार होली मनाकर घर लौटा तो, पड़ोस के लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लोहे की रॉड, लाठी, पत्थर और ईंटों से जमकर पीटा। वह बुरी तरह घायल हो गया। तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 

 

इस घटना को लेकर उत्तम नगर में तनाव चरम पर है। तरुण की मौत से गुस्साए लोगों ने जेजे कॉलोनी इलाके में खड़ी एक कार और एक बाईक को आग लगा दी। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके 6 लोगों को हिरासत में लिया है।