logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बाल-बाल बचे केशव मौर्य, हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय हादसे से बच गया। टेक्निकल खराबी आने की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Keshav prasad maurya

केशव प्रसाद मौर्य।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बाल-बाल बच गए। उड़ान भरते समय उनके हेलीकॉप्टर में टेक्निकल खराबी आ गई, जिसकी वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

 

केशव प्रसाद मौर्य के ऑफिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर गया, इसलिए इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें: पार्टी में आए, आते ही सबको समझाने लगे निशांत कुमार, अब आगे क्या?

ला मार्ट्स से कौशांबी जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, मौर्या लखनऊ के ला मार्ट्स ग्राउंड से अपने गृह जिले कौशांबी जाने के लिए रवाना हुए थे। तभी अचानक से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद ही उनके हेलिकॉप्टर के केबिन में धुआं भरने लगा। पायलट को सामने डिस्प्ले पर दिखना बंद हो गया। 

 

हेलीकॉप्टर में धुआं भरते ही अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। पायलट ने सावधानी से हेलिकॉप्टर को जमीन पर उतरा, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

यह भी पढ़ें: 'उंगलियां काट देता...', CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या बोल गए कल्याण बनर्जी?

अजित पवार प्रकरण आया याद

इस प्रकरण ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्मंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की याद दिला दी, जिसमें 28 जनवरी को उनका विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अतिज पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।


और पढ़ें