logo

ट्रेंडिंग:

CLAT 2026: एडमिट कार्ड से एग्जाम टाइमिंग तक, आपके हर सवाल का जवाब

7 दिसंबर 2025 को होने वाले CLAT 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। CLAT UG और PG परीक्षा दिसंबर में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटिज ने 7 दिसंबर 2025 को होने वाले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) में बैठने वाले कैंडिडेट्स के लिए CLAT 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध अपने हॉल-टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। CLAT UG और PG एग्जाम दिसंबर में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे।


इसे एक्सेस करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके पोर्टल में लॉग इन करना होगा। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने के बाद, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि इसमें मिली जानकारी जैसे एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और टेस्ट के दिन फॉलो किए जाने के वाले इंस्ट्रक्शन्स को चेक कर लें।

 

यह भी पढ़ें-  CA की परीक्षा में फेल हो गए तो क्या करें? ये हैं शानदार करियर ऑप्शन

CLAT 2026 एडमिट कार्ड 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप- 

  • consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • CLAT 2026 एडमिट कार्ड के लिए लिंक चुनें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • स्क्रीन पर दिखने वाला एडमिट कार्ड देखें।
  • एग्जाम के दिन इस्तेमाल के लिए डॉक्यूमेंट डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

कैंडिडेट्स को वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए सेंटर पर जल्दी पहुंचना होगा क्योंकि गेट बंद होने के बाद एंट्री की इजाजत नहीं होगी। एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो ID ले जानी होगी। नोट्स, किताबें या रिस्ट्रिक्टेड मटीरियल जैसी चीजें एग्जाम एरिया के अंदर नहीं ले जा सकते हैं।  

 

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद कैसे बनें फैशन डिजाइनर? लोकल बुटीक से बॉलीवुड तक काम करने का मौका

परीक्षा के दिन क्या लेकर जाना है? 

  • कैंडिडेट्स को CLAT 2026 एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी के साथ वैलिड फोटो आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट जैसे आधार, पैन, पासपोर्ट, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना होगा। 
  • एग्जाम में पेन और एडमिट कार्ड ले जाने के अलावा भी कुछ और चीजें ले जाने की इजाजत होती है, जिसके लिए इंस्ट्रक्शन्स को पढ़ने की जरूरत है। अगर कोई भी एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट्स मांगा गया है तो इसे भी ले जाना चाहिए। 

CLAT 2026 एग्जाम पैटर्न

  • CLAT 2026 के पेपर में 120 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे। इसके कुल 120 मार्क्स होंगे।
  • टेस्ट में पांच सेक्शन होंगे- इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल नॉलेज सहित करंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक।
  • हर सही जवाब के लिए एक मार्क मिलेगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।
Related Topic:#Career News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap