logo

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ रोमांस कर रहीं सारा कौन हैं?

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन मुख्य लीड की भूमिका निभा रही हैं। दोनों के बीच में 20 साल का अंतर है। आइए जानते हैं कौन है वह?

Ranveer singh and sara arjun

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में सारा अर्जुन ने रणवीर की प्रेमिका का किरदार निभाया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने ट्रेलर में रणवीर और सारा के साथ में दो सीन दिखाए हैं। एक सीन में वह मुस्कुरा रही हैं और दूसरे सीन में वह रणवीर के साथ बाइक पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

 

रणवीर और सारा के बीच में लव एंगल दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा का किरदार बहुत छोटा है। धुरंधर से सारा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हालांकि दर्शकों को लिए यह चेहरा नया नहीं है।

 

यह भी पढ़ें- रणवीर की 'धुरंधर' में भारत-पाक एंगल, विलेन के रोल में खतरनाक लगे अर्जुन रामपाल

रणवीर और सारा में है 20 साल का अंतर

रणवीर और सारा के बीच में 20 साल का अंतर है। सारा साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 1' और 'पीएस 2' में नजर आई थीं। उन्होंने ऐश्वर्या के बचपन का रोल प्ले किया था। सारा की यह पहली हिंदी फिल्म है। सार और रणवीर को स्क्रीन पर साथ में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- BB 19 में गौरव-आकांक्षा के मिलने पर शोर क्यों मचा? वीडियो में पता चल जाएगा

कौन हैं सारा अर्जुन?

साउथ अभिनेता राज आर्यन की बेटी सारा अर्जुन हैं। वह एक चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। 2011 में सारा फिल्म 'देइवा थिरुमगल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने नीला का कैरेक्टर प्ले किया था जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली थीं। वह फिल्म 'एक थी डायन', '404', 'जज्बा', 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' में नजर आ चुकी हैं। सारा ने बचपन से ही टीवी विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था।

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap