logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BB 19 में गौरव-आकांक्षा के मिलने पर शोर क्यों मचा? वीडियो में पता चल जाएगा

'बिग बॉस 19' में 3 महीने बाद कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों से मिलने वाले हैं। घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की एंट्री होती है।

gaurav khanna and akansha chamola

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक शुरू हो गया है। 3 महीने बाद घरवाले कंटेस्टेंट्स से मिलने आ रहे हैं। यह पल उनके लिए काफी इमोशनल होने वाला है। मेकर्स लगातार शो के प्रोमो शेयर कर रहे हैं।

 

प्रोमो में दिखाया जाता है कि गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलकर बहुत इमोशल हो जाते हैं। गौरव पत्नी को देखकर रोने लगते हैं। वह पत्नी को गले लगाते हैं और उन्हें किस करते हैं। दोनों को रोमांस करते हुए देख अमाल मलिक शर्मा जाते हैं और अपनी आंख बंद कर लेते हैं।

 

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में थाली का बैंगन बनकर रह गए ये खिलाड़ी, दर्शक भी हो चुके हैं इरिटेट

आकांक्षा और गौरव ने किया लिपलॉक

आकांक्षा अपने पति संग लिप लॉक करते हुए नजर आती हैं। दोनों का रोमांटिक री यूनियन लोगों को पसंद आ रहा है।

घर में भिड़े फरहाना और तान्या

घर में दूसरी तरफ तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के बीच में झगड़ा हो जाता है। दोनों को लड़ते देख घरवाले हैरान हो जाते हैं। दरअसल फरहाना घर के गार्डन ऐरिया में थूक देती हैं। इस पर तान्या उन्हें ऐसा करने से मना करती हैं कि वह थूके नहीं। फरहाना इस बात से भड़क जाती हैं और फिर दोनों आपस में भिड़ जाती हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें- ओडिया सिंगर हुमाने सागर की मौत कैसे हुई? AIIMS भुवनेश्वर ने बताई वजह

 

तान्या फरहाना से कहती हैं, 'तुमसे कोई डरता नहीं है न ही कोई तुम्हारा गुलाम है।' इस पर फरहाना कहती हैं कि उन्हें कोई गुलाम नहीं बना रहे हैं। वह खुद गुलाम बनने पर तुली है। फरहाना और तान्या को लड़ते देख कुनिका का बेटा अयान हैरान हो जाता है। वह फरहाना से कहता है कि अभी 5 मिनट पहले आप एक-दूसरे को खाना खिला रहे थे। इस पर फरहाना कहती हैं कि यहां ऐसा ही होता है।

 

 


और पढ़ें