logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओडिया सिंगर हुमाने सागर की मौत कैसे हुई? AIIMS भुवनेश्वर ने बताई वजह

मशहूर ओडिया सिंगर हुमाने सागर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सोमवार शाम AIIMS भुवनेश्वर में अंतिम सांस ली। उनकी मौत से समर्थक सदमे में हैं।

 Human Sagar

ह्यूमन सागर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मशहूर ओडिया सिंगर हुमाने सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें लोग ह्युमन सागर के नाम से भी जानते थे। सोमवार शाम को महज 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इस खबर ने ओडिया फिल्म एंड म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे भारत में उनके चाहने वालों को सदमे में डाल दिया है। लाखों करोड़ों लोग उनकी आवाज को सुनने के लिए बेताब रहते थे लेकिन अब उनकी आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई। 14 नवंबर से वह इलाज के लिए AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती थे और कल रात 9 बजकर 8 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 

 

हुमाने सागर 14 अक्टूबर की दोपहर से AIIMS भुवनेश्वर के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती थे। इसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कर दिया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया और अंत में उन्होंने इस दुनिया को और अपने चाहने वालों को अलविदा कह दिया। वह इस दुनिया से चले गए लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें- सर्दी में गर्म या ठंडे, किस पानी से नहाने से सेहत को होता है नुकसान?

 

 

 

क्यों हुई मौत?

हुमाने सागर की इतनी कम उम्र में हुई मौत के कारण हर कोई सदमे में है। हालांकि, अब उनकी मौत की वजह सामने आ चुकी हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था यानी उन्हें मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम था। डॉक्टरों ने बताया कि वे एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया, और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे। उनकी हालत में 14 नवंबर के बाद से स्थिर नहीं हुई और लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण उनकी मौत हो गई। 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

14 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था तो ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी और उनकी स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने लिखा, 'यह जानकर चिंतिति हूं कि मशहूर सिंगर हुमाने सागर अस्पताल में भ्रती हैं। उनके जल्दी से ठीक होने की दुआ करें। वह अपने परिवार, अपने म्यूजिक और अपने लोगों पास लौटें। जल्दी ठीक हो जाओ, हुमाने सागर।'

 

 

हुमाने सागर के लिए लोगों की दुआएं भी काम नहीं आईं और सोमवार शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लिखा, 'हुमाने सागर की मौत की खबर से बहुत दुखी हूं। उनका संगीत ने कई लोगों के दिलों को छुआ और ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान को हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। भगवान उनकी आत्म को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।'


यह भी पढ़ें: लैंड डील रद्द करने के लिए पार्थ पवार को क्यों देने होंगे 42 करोड़? समझिए

हुमाने सागर कौन थे?

हुमाने सागर ओडिशा का एक मशहूर नाम थे। हर कोई उनके गानों को पसंद करता था और उनकी आवाज का दिवाना था। उनकी दमदार आवाज और गाने की गहराई ने लाखों लोगों के दिल जीते। उन्होंने अपने करियकर के दौरान कई ओडिया फिल्मों के लिए सैकड़ों गाने तैयार किए। उन्होंने कई जाने-माने ओडिया म्यूजिक एल्बम में योगदान दिया, जिनमें 'निस्वासा', 'बेखुदी', 'तुम्हारा ओठा तले' और 'चेहरा' शामिल हैं। हुमाने सागर की अचानक मौत से ओडिया म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री को बहुत गहरा सदमा लगा है।

Related Topic:

और पढ़ें