logo

ट्रेंडिंग:

सर्दी में गर्म या ठंडे, किस पानी से नहाने से सेहत को होता है नुकसान?

सर्दी के मौसम में लोग गर्म या ठंडे किस पानी से नहाएं? इस बात को लेकर बहुत कंफ्यूजन में रहते हैं। आइए जानते हैं किस पानी से नहाना चाहिए?

bathing tips

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

नहाना पर्सनल हाइजीन है। सर्दी हो या गर्मी रोजाना नहाना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नहाना बेहद जरूरी होता है। खासतौर से सर्दी के मौसम में कुछ लोग गर्म पानी से नहाते हैं, कुछ लोग ठंडे पानी से नहाते हैं। इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि सर्दी में ठंडे या गर्म पानी में से कौन सा बेहतर होता है। आइए जानते हैं।

 

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने में सुकून मिलता है लेकिन यह नुकसानदायक भी होता है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। इसके अलावा त्वचा में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- कॉफी पीने से कम होता है एट्रियल फिब्रिलेश का खतरा, स्टडी में दावा

 

गर्म पानी से नहाने के नुकसान

 

स्किन स्पेलिस्ट के मुताबिक जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है उन्हें ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। अधिक गर्म पानी से नहाने से एक्जिमा होने का खतरा रहता है। त्वचा में रेडनेस, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। 

क्या ठंडे पानी से नहाना चाहिए?

सर्दी में ठंडे पानी से नहाने के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। ठंडे पानी से नहाने से शरीर में फूर्ति आती है और ब्ल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ठंडा पानी शरीर में सूजन को कम करने का काम करता है जिससे जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। सर्दी में बहुत ठंडे पानी से नहाने से सर्दी, जुकाम की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अस्थमा के मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। बहुत ठंडा पानी शरीर के ब्लड वेसल्स को प्रभावित करता है। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट तेजी से बढ़ता है। हृदय के मरीज को बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए।

कौन सा पानी नहाने के लिए बेहतर है?

ठंड में बहुत गर्म या ठंडे पानी से नहाना चाहिए। इन दोनों के ही अपने-अपने नुकसान है। आपको इस मौसम में गुनगुन पानी से नहाना चाहिए। यह आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है। नहाने के तुरंत बाद गर्म कपड़े पहनें ताकी ठंड न लगे।

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap