logo

ट्रेंडिंग:

हो जाएं सावधान, रोजाना नेल पेंट लगाने की आदत सेहत के लिए है हानिकारक

महिलाएं अपने नाखूनों को खूबसूरत दिखाने के लिए नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाएं स्टाइलिए दिखने के लिए रोजाना बदल बदलकर नेल पेंट लगाती है। आपकी यह आदत सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।

 nail paint

नेल पेंट (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

महिलाएं अपनी खूबसूरती का खास ख्याल रखती हैं। उनकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मार्केट में लिपस्टिक, लिप लाइनर, काजल, मस्कार, आई लाइनर से लेकर नेल पॉलिश तक मौजूद है। हर उम्र की महिलाएं इन चीजों का इस्तेमाल करती हैं। मॉर्केट में इन दिनों नेल एक्सटेंशन भी काफी पॉपुलर हुआ है। कई महिलाएं नाखूनों में हर रोज बदल बदल कर नेल पॉलिश लगाती हैं। क्या आप जानते हैं नेल पॉलिश में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है।

 

नेल पॉलिश में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो रंग, शाइन और लंबे समय तक टिके रहने के लिए़ डाला जाता है। इनमें एसीटोन,टोल्यूनि, ब्यूटाइल एसीटेट, नाइट्रोसेल्यूलोज और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे केमिकल पाए जाते हैं जो सेहत पर बुरा असर डालते हैं।

 

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी: दिल्ली के इन मंदिरों में रहती है मथुरा वृंदावन जैसी रौनक

सेहत के लिए हानिकारक है नेल पॉलिश

नेल पॉलिश में कई तरह के केमिकल होते हैं जिसकी वजह से त्वचा में इनफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोगों तो नाखून के आसपास सूजन हो जाती है। इसका कारण नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स हो सकता है। बार -बार नेल पॉलिश लगाने की वजह से नाखून पीले हो जाते हैं। इसके पीछे का कारण नाखूनों की ऊपर परत पर लगी नेल पॉलिश है।

 

लंबे समय तक नेल पॉलिश लगाए रखने की वजह से नाखून सांस नहीं ले पाते हैं और उनकी नेचुरल चमक खो जाती है इसलिए महीने में एक या दो हफ्ते नेल पॉलिश नहीं लगाना चाहिए।नाखून आपकी सेहत के बारे में भी जानकारी देते हैं। यह हमारे शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी देता है। कई ऐसी बीमारियां होती हैं जिसके लक्षण नाखूनों में दिखाई देते हैं लेकिन हर रोज नेल पेंट लगाने की वजह से आप इन बीमारियों के बारे में नहीं जान पाते हैं। इसके अलावा नेल पेंट को बनाने के लिए स्पिरिट का इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल फेफड़ों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है और इस वजह से सांस संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।

 

बच्चों से दूर रखें- कुछ लोग अपने छोटे बच्चों तो नेल पेंट लगा देते हैं। आप इस तरह की गलती ना करें क्योंकि बच्चे अपना हाथ मुंह में डालते हैं। ऐसे में बच्चे के मुंह में केमिकल जाने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए उन्हें नेल पॉलिश से दूर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें-  डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम, नहीं बढ़ता है शुगर, स्टडी में दावा

कितने तरह का होता है नेल पॉलिश

ट्रे़डिशनल- इसमें नेल पेंट का कोट लगाकार सुखाया जाता है। ज्यादातर महिलाएं इसी तरह से नेल पेंट लगाती हैं और बाद में इसे नेल पेंट रिमूवर से हटा देती है।  

जेल पॉलिश-  सैलून में प्रोफेशनल जेल नेल पॉलिश को लगाते हैं और इसे सूखाने के लिए अपना हाथ एलईडी या यूवी लाइट के नीचे रखते हैं। 

पाउडर डिप पॉलिश- इसमें पहले टेक्नीशियन पहल ग्लू जैसे बॉन्डिंग पॉलिश को आपके नाखूनों पर लगाता है और एक्रेलिक पाउडर में डूबाते हैं। नेल पॉलिश को हार्ड करने के लिए लिक्विड का इस्तेमाल करते हैं।


नेल पॉलिश लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • नेल पॉलिश को ज्यादा लंबे समय तक लगाकर ना रखें।
  • सैलून में यूवी लाइट्स की जगह  एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल करें। इन पॉलिश को सूखने में कम समय लगता है।
  • अच्छी क्वॉलिटी की नेल पॉलिश खरीदें।
  • अगर आप  जेल नेल पॉलिश या पॉउडर नेल पॉलिश लगा रही हैं तो सैलून में ही निकलवाएं। खुद से निकालने की गलती ना करें।
  • जेल नेल पॉलिश लगाने के  बाद हाथों पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap