भारत छठी बार बना U19 वर्ल्ड कप चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़े अंग्रेज
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया के 411 रन के जवाब में अंग्रेज 311 पर ही सिमट गए।

जीत के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम, Photo Credit: BCCI/X
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम भिड़ंत इंग्लैंड से हुई। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार U19 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बना थे। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 15 चौके और इतने ही छक्के उड़ाते हुए 175 रन की पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में 53 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद में नाबाद 37 रन जुटाकर टीम को 411/9 के स्कोर तक पहुंचाया।
विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने थोड़ी चुनौती पेश की लेकिन वह 40.2 ओवर में 311 पर ही सिमट गई। कालेब फाल्कनर ने सबसे ज्यादा 115 रन बनाए। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 3 विकेट लिए। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट झटके।
https://twitter.com/BCCI/status/2019791761728508053
भारत बनाम इंग्लैंड, लाइव अपडेट:
Live Updates
2026-02-06T20:22
भारत छठी बार बना U19 वर्ल्ड कप चैंपियन
टीम इंडिया ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। कालेब फाल्कनर शतक लगाने के बाद अगले ही ओवर में बैकवर्ड पॉइंट पर कैच दे बैठे। भारत ने 100 रन से खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की है।
https://twitter.com/ICC/status/2019786243144581435
2026-02-06T20:16
फाल्कनर की आतिशी सेंचुरी
कालेब फाल्कनर ने 63 गेंद में शतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड की आखिरी जोड़ी मैदान पर है। उसे जीत के लिए 10 ओवर में 105 रन की दरकार है।
2026-02-06T19:25
भारत बड़ी जीत के करीब
27 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड का स्कोर 220/7 है। कालेब फाल्कनर 24 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लिश टीम को 23 ओवर में 192 रन बनाने हैं, जो नामुमकिन लग रहा है। भारतीय टीम बड़ी जीत के करीब है।
2026-02-06T19:03
इंग्लैंड की आधी टीम सिमटी
इंग्लैंड की टीम ने डॉकिन्स का विकेट गंवाने के बाद रन आउट के रूप में राल्फी अल्बर्ट का भी विकेट खो दिया है। 174 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी पारी सिमट गई है।
2026-02-06T19:00
कप्तान म्हात्रे ने झटका विकेट
आयुष म्हात्रे ने बेन डॉकिन्स (656) को चलता कर दिया है। इससे पहले कनिष्क चौहान ने इंग्लिश कप्तान थॉमस रेव का विकेट झटका था। इंग्लैंड की टीम तेज बैटिंग कर रही है लेकिन उसे लगातार अंतराल पर झटके भी लग रहे हैं।
2026-02-06T18:35
खिलन पटेल ने दिलाई दूसरी सफलता
खिलन पटेल ने बेन मायेस का विकेट झटक लिया है। तेज बल्लेबाजी कर रहे मायेस ने 28 गेंद में 45 रन बनाए। इंग्लैंड को 93 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है।
2026-02-06T18:03
इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
आरएस अंबरीश ने इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने जोसेफ मूरस (17) को पवेलियन भेजा। 19 के स्कोर पर इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी टूट गई है।
2026-02-06T17:51
इंग्लैंड की धीमी शुरुआत
इंग्लैंड ने 412 रन के टारगेट का पीछा करते हुए धीमी शुरुआत की है। इंग्लिश टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के सिर्फ 14 रन बनाए हैं।
2026-02-06T16:58
भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट
भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन का स्कोर खड़ा किया है। वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की धमाकेदार पारी के बाद अभिज्ञान कुंडू (40) और कनिष्क चौहान (नाबाद 37) ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम इंडिया को 400 के पार पहुंचाया।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/2019731024247447580
2026-02-06T15:56
भारत की आधी टीम सिमटी
भारतीय टीम ने 34वें ओवर में 300 रन के आंकड़े को छू लिया था। मगर इसके बाद दो सेट बल्लेबाज आउट हो गए हैं। पहले विहान मल्होत्रा (30) और अब वेदांत त्रिवेदी (32) पवेलियन लौट गए हैं।
2026-02-06T15:09
वैभव दोहरा शतक से चूके
वैभव सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में दोहरा शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन वह डाउन द लेग गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। वैभव 80 गेंद में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के लगाए। 25.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 251/3 हो गया है।
2026-02-06T14:47
वैभव सूर्यवंशी ने ठोका शतक
स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंद में शतक ठोक दिया है। वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं।
2026-02-06T14:33
म्हात्रे फिफ्टी ठोककर OUT
आयुष म्हात्रे ने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया था लेकिन वह अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। 162 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है।
2026-02-06T14:24
वैभव शतक के करीब
वैभव सूर्यवंशी 17वें ओवर की आखिरी 4 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका लगाकर 96 पर पहुंच गए हैं।
2026-02-06T13:55
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने की 100 रन की पार्टनरशिप पूरी
एक विकेट खोने के बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने 64 गेंदों में 100 रन की पार्टनरशिप पूरी कर ली है। इस पार्टनरशिप में वैभव ने 60 और आयुष ने 38 रन बनाए।
2026-02-06T13:55
100 रन के स्कोर पर पहुंची टीम इंडिया
भारत ने 13.2 ओवर में 7.5 के रन रेट से 100 रन बना लिए हैं। भारत ने अब तक एक विकेट खोया है।
2026-02-06T13:55
वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया कमाल
वैभव सूर्यवंशी इस मैच के सबसे बड़े हीरो बनते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 32 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
2026-02-06T13:21
पहले पावरप्ले में टीम इंडिया मजबूत, स्कोर 79/1
टीम इंडिया को पहले पावरप्ले के शुरू में ही झटका लगा, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रन जोड़कर भारत का स्कोर एक विकेट पर 79 रन कर दिया।
2026-02-06T13:21
टीम इंडिया का गिरा पहला विकेट, 9 रन बनाकर आरोन जॉर्ज आउट
3.6वें ओवर में, एलेक्स ग्रीन ने आरोन जॉर्ज को गेंद डाली, और बेन मेयस ने शानदार कैच लिया। बॉल ड्राइव के लिए पूरी तरह से फुल नहीं थी, लेकिन जॉर्ज ने उसे ऊपर से मारने की कोशिश की। बैट का मुंह खुला रहा, और बॉल हवा में बैकवर्ड पॉइंट की तरफ चली गई। बेन मेयस, जो वहां थे, ने अपने दाईं ओर डाइव लगाई और दोनों हाथों से बॉल पकड़ ली। बॉल उनकी तरफ तेज स्पीड से आ रही थी, लेकिन मेयस ने कमाल की फुर्ती दिखाते हुए शानदार कैच लिया।
2026-02-06T13:21
भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का किया फैसला
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच का टॉस भारत ने जीता. इसके बाद टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
2026-02-06T12:17
छठी ट्रॉफी पर भारत की नजर
अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पांच बार चैंपियन बन चुकी है। आज उसकी नजरें छठी ट्रॉफी पर है। भारतीय टीम ने 2016 से हर एडिशन में फाइनल तक का सफर तय किया है। यह बताता है कि इस टूर्नामेंट में भारत का किस कदर का दबदबा है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



