logo

ट्रेंडिंग:

T20 WC: कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम अमेरिका मैच? यहां फ्री में देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अमेरिका का खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। जानिए यह मुकाबला कहां लाइव देख सकते हैं।

IND vs USA T20 WC

भारत और अमेरिका के कप्तान, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच खेला जाना है। पिछले एडिशन में अमेरिका ने सुपर-8 स्टेज तक का सफर तय किया था, जिसके चलते उसने इस टूर्नामेंट में क्वालिफाई किया है। अमेरिका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को मात दी थी। हालांकि टीम इंडिया के सामने वह मजबूत चुनौती पेश कर दे तो यही उसके लिए बड़ी बात होगी।

 

टीम इंडिया अपने टाइटल डिफेंस की जोरदार शुरुआत करना चाहेगी। धाकड़ फॉर्म चल रहे ईशान किशन पर नजरें रहेंगी। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में अर्धशतक और शतक ठोक प्लेइंग-XI में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में ओपनिंग करने के लिए भेजा गया था। इससे साफ हो गया है कि अब वह टी20 वर्ल्ड कप में भी अभिषेक के साथ ओपनिंग करने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड्स से हारते-हारते बचा पाकिस्तान, कैच छूटने से पलटा मैच

वानखेड़े में वरुण या कुलदीप?

भारत-अमेरिका की टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। यहां की बाउंड्री छोटी और पिच से स्पिनरों को उतनी मदद नहीं मिलती। ऐसे में टीम इंडिया वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव में से किसी एक को ही उतार पाएगी। ज्यादा संभावना है कि वरुण को मौका मिलेगा। उप-कप्तान अक्षर पटेल पहले से ही टीम में एक स्पिनर के विकल्प हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधो पर होगी।

 

यह भी पढ़ें: U19 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम को 7.50 करोड़ का इनाम, BCCI ने की घोषणा

कब शुरू होगा IND vs USA मैच?

भारत-अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले सिक्का उछलेगा। यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा IND vs USA मैच?

भारत-अमेरिका के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स का चैनल ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें IND vs USA मैच?

भारत और अमेरिका के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI: 


भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

 

अमेरिका -  सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap