logo

ट्रेंडिंग:

सूर्या ने पहले विराट कोहली की तरह संभाला मोर्चा, फिर तोड़ दिया उन्हीं का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रन पारी की बदौलत टीम इंडिया ने अमेरिका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का का विजयी आगाज किया। सूर्या ने मुश्किल समय में यह पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Suryakumar Yadav Fifty T20 World Cup 2026

अमेरिका के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार (7 फरवरी) को अमेरिका के खिलाफ 49 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 84 रन की पारी खेली। सूर्या की यह पारी उस समय आई, जब टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 77 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने उतरी भारतीय टीम 100 के अंदर सिमटती दिख रही थी। यहां से सूर्या ने मोर्चा संभाला और टीम के स्कोर को 161 तक लेकर गए, जो अमेरिकी टीम के लिए मुश्किल साबित हुआ और वह 132 रन तक ही पहुंच सकी।

 

सूर्या की बदौलत भारत ने उलटफेर से बाल-बाल बचते हुए इस मुकाबले में 29 रन से जीत दर्ज की। जीत के बाद सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वह अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 17वीं बार मैच के बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। सूर्या टी20I में विराट कोहली (16) को पछाड़कर सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस फॉर्मेट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में वीरनदीप सिंह (22) और सिकंदर रजा (19) ही उनसे आगे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी डेब्यू पर किया कमाल

सूर्या बतौर कप्तान अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन ठोके थे। सूर्या ओवर खत्म होने के कारण उनका रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। 

टीम इंडिया ने बनाया यह रिकॉर्ड

भारतीय टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप में बिना कोई मैच हारे चैंपियन बनी थी। उसने लगातार 8 मैच जीते थे। अब अमेरिका को हराकर टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी लगातार जीत की संख्या 9 तक पहुंचा दी है, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2022 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप को मिलाकर लगातार 8 मैच जीते थे। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में लगातार इतने ही मैचों में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम इन दोनों से आगे निकल गई है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap