logo

ट्रेंडिंग:

तेलंगाना हाई कोर्ट की वेबसाइट हैक, साइबर ठगों ने PDF को गेमिंग साइट में बदला

साइबर ठगों ने तेलंगाना हाई कोर्ट की वेबसाइट को 11 नवंबर की सुबह हैक कर लिया। इसको लकेर पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई है।

Telangana High Court

तेलंगाना हाई कोर्ट। Photo Credit- Wikipedia

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंगद हैं कि उन्होंने हाई कोर्ट को भी नुकसान पहुंचाने से गुरेज नहीं किया है। दरअसल, साइबर ठगों ने तेलंगाना हाई कोर्ट की वेबसाइट को हैक कर लिया। 11 नवंबर की सुबह हाई कोर्ट के कर्मचारी जब काम करने के लिए दफ्तर पहुंचे तो उन्हें वेबसाइट हैक होने और साइबर हमले की जानकारी मिली।

 

तेलंगाना हाई कोर्ट (आईटी) रजिस्ट्रार टी. वेंकटेश्वर राव ने जानकारी होने पर फौरन राज्य के DGP को हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर हुए साइबर हमले की शिकायत दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें: कुर्सी से बांधा, बुरी तरह पीटा, मकान मालिक की पिटाई से किराएदार की मौत

रजिस्ट्रार ने शिकायत में क्या कहा?

अपनी शिकायत में रजिस्ट्रार ने कहा है कि हाई कोर्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट- tshc.gov.in को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, टैंक बंड रोड स्थित BRKR भवन से डेटाबेस से न्यायिक जानकारी जैसे वाद सूची की जानकारी, मामले की स्थिति की जानकारी देने के लिए होस्ट कर रहा था, तभी यह हमला हुआ।

'BDG SLOT' नाम का गेमिंग एप्लिकेशन

उन्होंने आगे कहा कि 11 नवंबर, 2025 की सुबह, यह देखा गया कि हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए PDF दस्तावेजों में किसी अज्ञात शख्स ने छेड़छाड़ किया था। ठगों ने PDF को लोगों को दिखाने से रोक दिया क्योंकि और दस्तावेजों पर क्लिक करने पर, पेज 'BDG SLOT' नामक एक गेमिंग एप्लिकेशन पर रीडायरेक्ट हो रहे थे। यह स्पष्ट रूप से हैकिंग और हाई कोर्ट की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाले साइबर अपराध के समान है।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई CST स्टेशन के बाहर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, खाली करवाया गया एरिया

 

एनआईसी अधिकारियों ने PDF दस्तावेजों की हैकिंग की जांच शुरू कर दी है। वेंकटेश्वर राव ने डीजीपी से कहा है कि वे संबंधित अधिकारियों को घटना के संबंध में FIR दर्ज करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने के लिए जांच करने का निर्देश दें।

 

वहीं, शिकायत के आधार पर, हैदराबाद साइबर क्राइम स्टेशन पुलिस ने शुक्रवार को कई धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap