logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुर्सी से बांधा, बुरी तरह पीटा, मकान मालिक की पिटाई से किराएदार की मौत

दिल्ली में मकान मालिक ने फोन हैकिंग और कीमती सिक्कों के चोरी शक में दो लड़कों को दो दिन तक बांधकर पीटा। इसमें 25 साल के लड़के की मौत हो गई और उसका रूममेट घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी रोजाना टर्मिन इंजेक्शन लेता था।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शरकपुर में एक 25 साल के लड़के की मौत हो गई और उसका रूममेट जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें दो दिनों तक बांधकर रखा और बेल्ट व लाठियों से पीटा। मकान मालिक का आरोप था कि दोनों ने उसका फोन हैक किया और उसके कलेक्शन के दुर्लभ सिक्के चुराए। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी टर्मिन इंजेक्शन की रोजाना खुराक लेता था जिसका इस्तेमाल बॉडी बनाने के लिए किया जाता है।

 

यह पूरी घटना दो दिन 5 और 6 नवंबर को हुई। आरोपी इरशाद से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला पिछले दिनों तब सामने आया जब तमन्नी अपने रूममेट वीरेंद्र के साथ नाजिम के घर पहुंचा। नाजिम, आरोपी के जूते की फैक्ट्री में काम करता था। 

 

यह भी पढ़ें- मुंबई CST स्टेशन के बाहर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, खाली करवाया गया एरिया

पुलिस ने क्या दी जानकारी?

DCP (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, 'सुबह लगभग 5 बजे तमन्नी वीरेंद्र के साथ नाजिम से मिलने गया। उसने दावा किया कि 5 और 6  नवंबर को इरशाद जो उनके ऊपर वाली मंजिल पर रहता था, ने उन दोनों को अपने कमरे में बंद कर दिया और घूंसों और बेल्ट से उन पर हमला किया।'

 

आगे उन्होंने कहा,  'रात में तमन्नी की हालत बिगड़ गई और उसे रात करीब 10 बजे पास के डॉ. रियाज क्लिनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे पेट का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। टेस्ट में पेट के हिस्से में भारी मात्रा में खून की मौजूदगी का पता चला। इसके बाद, तमन्नी, नाजिम और अन्य लोगों के साथ रविवार को सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन आए।' पुलिस ने कहा कि जैसे ही तमन्नी ने घटना के बारे में बताना शुरू किया उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गया। उसे भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल के चंबा में क्यों फैल गया सांप्रदायिक तनाव? पुलिस ने 7 को किया अरेस्ट

आरोपी का दावा

तमन्नी के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी इरशाद की तलाश शुरू की गई। इरशाद का पता रोहिणी से चला। पूछताछ के दौरान, पुलिस ने बताया कि इरशाद ने दावा किया कि उसे शक था कि तमन्नी वजीरपुर स्थित उसकी फैक्ट्री में हुई चोरी का वीडियो अपने फोन से डिलीट करने की कोशिश कर रहा था।

 

DCP ने कहा, 'आरोपी को शक था कि दोनों उसके रखे हुए कुछ दुर्लभ सिक्के चुराते थे। वह सिक्के इकट्ठा करता था और हाल ही में उसे कुछ सिक्के गायब मिले।' उन्होंने आगे कहा, 'आरोपी ने यह भी बताया कि वह टर्मिन इंजेक्शन का आदी था जिसका इस्तेमाल वह जिम में वर्कआउट के दौरान अपनी ताकत बढ़ाने के लिए करता था। जब उसने उन दोनों पर हमला किया था तब भी उसने दवा ले रखी थी।'

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें