logo

ट्रेंडिंग:

स्टेज पर डांसर को गिराकर पीटा, दूल्हे के चाचा ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

हरियाणा में एक शादी में डांसर ने दुल्हे के रिश्तेदार के गलत व्यवहार का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

हरियाणा के नूंह जिले में 16 नवंबर को एक शादी समारोह में आई डांसर पर हमला कर दिया गया। लड़की के साथ दूल्हे के एक रिश्तेदार ने गलत व्यवहार किया था जिस पर उसने आपत्ति जताई थी। इसी बात पर भड़क पर उस आदमी ने लड़की और उसके साथ खड़ी एक और लड़की पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड हो गई। इस वायरल वीडियो की खबरगांव पुष्टि नहीं करता है। 


वीडियो में देखा गया कि एक आदमी उस लड़की के पास अपना हाथ लाया जिसके बाद उस लड़की ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज होकर उसने वापस उसे मारा. जिसके बाद मंच पर मारपीट शुरू हो गई। 

 

यह भी पढ़ें- 'जाति-क्षेत्र और अनुभव...', BJP में मंत्री पद के लिए समीकरण साधने की कवायद तेज

घटना के बाद क्या हुआ? 

लड़की को थप्पड़ मारने के बाद कई और लोग स्टेज पर चढ़ गए और डांसर को घेर लिया। हमला करने वाले लोगों ने लड़की को जमीन पर गिरा दिया और उस पर कई बार हमला किया गया। इस हमले में किसी ने उस पर डंडे से भी हमला किया। दो अन्य लोग जो उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें भी काफी चोट आई है। डांसर को उसके ग्रुप के लोगों ने किसी तरह से बचा लिया।  

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने इस पूरे मामले पर कहा है  कि वे अभी भी नूंह के पचगांव में हुई घटना की जांच कर रहे हैं और अभी तक मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। इस बीच लोगों ने लड़की के समर्थन में बयान दिया है। उनका कहना है कि वह खुद के लिए खड़ी हुई इसकी सराहना की जानी चाहिए। साथ ही उसके साथ हुई मारपीट की भी निंदा की जानी चाहिए। 

 

ग्रुप की एक डांसर ने कहा, 'इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। ये लोग भी किसी की बहनें और बेटियां हैं। उन्हें ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें- जिस बस से स्कूल पहुंची उसी ने कुचल दिया, केरल में 4 साल की बच्ची की मौत

 

एक अन्य लड़की पायल चौधरी ने कहा कि पैसे बरसा रहे उस आदमी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। लड़की ने कहा,  'पहले अश्लील हरकतें की गई और फिर उन्हें पीटा गया। अगर वे अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही हैं, तो इसमें क्या गलत है?'

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap