राज्य
26 नवंबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र, हरियाणा कैबिनेट में हुआ फैसला
सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने समेत कुल 7 अहम फैसले लिए गए हैं।
राज्य
हरियाणा में खड़ी एंबुलेंसों में कैसे भरा 50 लाख का डीजल? जांच शुरू
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में खड़ी चार एंबुलेंसों के नाम पर करीब 50 लाख का डीजल दर्ज मिला है। सरकार ने जांच के लिए एक समिति गठित की है।
राज्य
होर्डिंग पर फोटो न देख भड़के हुड्डा, विधानसभा के कार्यक्रम से नाराज होकर लौटे
हरियाणा विधानसभा के एक कार्यक्रम में पहुंचे नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस बात से नाराज हो गए कि होर्डिंग पर उनकी फोटो नहीं थी। बाद में सीएम नायब सिंह सैनी और स्पीकर ने उन्हें बुलाया तो वह लौट आए।
राज्य
हरियाणा के अस्पतालों में कंपाउंडर बांट रहे दवाई
डीजी हेल्थ की स्वीकृति के बाद भी हरियाणा में 5 साल से फार्मासिस्ट की भर्ती नहीं हुई है। सरकारी अस्पतालों में मजबूरन अन्य स्टाफ मरीजों को दवाएं दे रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।
राज्य
हरियाणा में 47,124 सक्रिय अपराधियों का हुआ फिजिकल वेरिफिकेशन
हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मोस्ट वांटेड अपराधियों, पीओ, बेल जंपर्स का डेटा भी अपलोड करें।
राज्य
हरियाणा में गर्भवतियों की डाइट का पैसा रुका, सेहत पर पड़ सकता असर
गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित होने से जन्म मृत्यु दर पर भी असर पड़ रहा है। एनएचएम के एमडी ने चार जिलों के डीसी को चिट्ठी जारी कर स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
राज्य
हरियाणा में खूंखार नस्ल के कुत्तों के पालने पर लगेगा प्रतिबंध
हरियाणा में पालतू कुत्तों के अटैक के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब विभाग प्रतिबंधित कुत्तों के पालने पर बैन लगाने जा रहा है। सार्वजनिक स्थान पर प्रतिबंधित कुत्ता घूमता मिलने पर कुत्ता जब्त होगा और मालिक पर जुर्माना लगेगा।
राज्य
हरियाणा में अब अतिरिक्त धान भी बेच सकेंगे किसान, पहले निर्धारित थी सीमा
'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर अतिरिक्त धान की खरीद को लेकर लिंक बनाया गया है। 48 घंटे में सत्यापन और रिकॉर्ड जांच के बाद खरीद की अनुमति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
राज्य
हरियाणा: SIR की वोटर लिस्ट गलतियां ठीक कराने के लिए आए लाखों आवेदन
पिछले SIR की मतदाता सूची में विसंगतियां मिलने पर 44 लाख 92 हजार 696 मतदाताओं को दस्तावेज जमा करवाने के नोटिस जारी किए थे। अब आपत्तियों के निपटाने की भी तारीख बढ़ाई गई है।
राज्य
हरियाणा: रिलीव हो चुके बिजली कर्मी वापस ड्यूटी पर लेने के आदेश
कर्मचारी चयन आयोग HSSC की विज्ञापन संख्या 03/2023 के तहत जारी री-शफलिंग/पद बदलाव घोषणा पत्र पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्टे दे दी है। अब न तो वर्तमान पोस्टिंग से रिलीव नहीं किया जाएगा और पहले पहले रिलीव हो चुके कर्मी भी लौटेंगे।
राज्य
जींद के युवक ने बनाई 41 फीट लंबी सांझी
जींद का गौतम वर्ष 2014 से सांझी उकेरकर हरियाणा के सभी जिलों में कला का प्रदर्शन कर चुका है। वह वर्ष 2023 में इंडिया बुक में नाम दर्ज करवा चुका है, अब गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने का प्रयास जारी है।
राज्य
ACP में देरी, हाई कोर्ट ने लंबित मामलों का मांग लिया ब्योरा
शिक्षा विभाग में कर्मचारियों को उचित समयावधि में ACP का लाभ नहीं मिला तो खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा। अब हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि हलफनामा दाखिल नहीं किया तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के वेतन से याचिकाकर्ता को 50 हजार रुपये का हजार्ना दिया जाएगा।
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap












