वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार 9वीं बार बजट पेश किया। इसमें सरकार ने किसान, महिला, अनुसूचित जाति, वंचित, शोषित, पीड़ित और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 40,000 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये किया गया है। अबकी बार सरकार कुल 53,47,315 करोड़ का बजट पेश किया है। आइये जानते हैं कि सरकार ने अबकी किस क्षेत्र को कितना बजट दिया है।

 

रक्षा बजट: अबकी बार 7,84,678 करोड़ का रक्षा बजट दिया गया है। पिछले साल 6,81,210 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। 1,71,338 करोड़ रुपये पेंशन में खर्च होंगे। सरकार ने नौसेना बेडे़ के लिए 25,023 करोड़ और विमान व एयरो इंजन के लिए 63,733 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है।

 

यह भी पढ़ें: इस बजट से आपके काम की खबर, यहां जानिए क्या सस्ता-महंगा हुआ?

 

रेलवे: अबकी बजट में रेलवे को कुल 2,93,030 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है। पूंजीगत व्यय के तहत नई लाइन और दोहरीकरण आदि पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा देश में सात नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण होगा। 

बुलेट ट्रेन कॉरिडोर

  • मुंबई - पुणे 
  • पुणे- हैदराबाद 
  • हैदराबाद- बेंगलुरु 
  • हैदराबाद- चेन्नई  
  • चेन्नई-बेंगलुरु
  • दिल्ली -वाराणसी
  • वाराणसी-सिलीगुड़ी

प्रमुख मदों में व्यय

  • परिवहन-   5,98,520
  • रक्षा-  5,94,585
  • ग्रामीण विकास-  2,73,108
  • गृह कार्य- 2,55,234
  • कृषि और संबद्ध कार्यकलाप- 1,62,671
  • शिक्षा- 1,39,289
  • ऊर्जा- 1,09,029
  • स्वास्थ्य- 1,04.599
  • शहरी विकास- 85,522
  • आईटी और दूरसंचार-  74,560
  • वाणिज्य और उद्योग-  70,296
  • सामाजिक कल्याण-  62,362
  • वैज्ञानिक विभाग-  55,756
  • कर प्रशासन-  45,500
  • विदेश कार्य-  22,119
  • वित्त-  20,649
  • पूर्वोत्तर विकास-  6,812

 

खेल: केंद्र सरकार ने बजट में युवा मामले और खेल मंत्रालय के बजट में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। पहली बार मंत्रालय का 5000 करोड़ के करीब पहुंचा है। अबकी बार मंत्रालय को कुल 4479.88 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। पिछले साल कुल 3346.54 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। अबकी बार 1133.34 करोड़ की ज्यादा रकम मिली है।

 

कृषि: मनरेगा की जगह शुरू की गई VB-G RAM G योजना को कुल 95,692.31 करोड़ रुपये धनराशि आवंटित की गई है। वहीं मनरेगा को 30,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को कुल 140528.78 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें कृषि और किसान कल्याण विभाग को 130451.62 और  कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग को 9964.95 धनराशि मिली है। 

 

 

यह भी पढ़ें: मालदीव से बांग्लादेश तक, भारत ने अपने बजट में किसे क्या दिया?

 

किस मंत्रालय को कितना बजट मिला?

  • परमाणु ऊर्जा विभाग-  24123 
  • आयुष मंत्रालय- 4408.93
  • रसायन और उर्वरक मंत्रालय- 177061
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय- 2102.87
  • कोयला मंत्रालय- 3635
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय- 17843.90
  • संचार मंत्रालय- 102267
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय- 6812
  • शिक्षा मंत्रालय- 139289 
  • विदेश मंत्रालय- 22118.97
  • वित्त मंत्रालय- 1972509
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय- 106530
  • गृह मंत्रालय- 255233
  • जल शक्ति मंत्रालय- 94807
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय- 309875.30