logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इस बजट से आपके काम की खबर, यहां जानिए क्या सस्ता-महंगा हुआ?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश करते हुए इसका ऐलान किया कि देश में क्या सस्ता और क्या महंगा होगा।

union budget 2026 cheaper what costlier

केंद्रीय बजट 2026, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने 1 फरवरी को 2026-27 (Union Budget 2026) के लिए आम बजट पेश किया। उन्होंने अपने भाषण में कई बड़े ऐलान किए, लेकिन देश के आम नागरिक की निगाहें केवल इस बात पर टिकी हैं कि क्या सत्ता हुआ और क्या महंगा? सीतारमण ने कई सामानों पर कस्‍टम ड्यूटी को घटाने की घोषणा की है, जिसकी मतलब है कि देश में अब कई चीजें सस्ती होने वाली हैं। साथ ही कु्छ महंगी भी होंगी।

 

वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण ने लगातार 8वां बजट पेश किया। अब उनसे आगे केवल 9 बजट के साथ पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और 10 बजट के साथ में मोरारजी देसाई हैं। आइए जानते हैं बजट में हुए ऐलान के बाद कौन-कौन सी चीजें सस्‍ती और कौन-कौन सी महंगी होंगी?

 

निर्माला सीतारमण ने संसद में दिए बजट भाषण में कहा कि सरकार खासतौर पर ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटा रही है, जो भारत में बन रही हैं। उन्होंने कुछ सामानों का नाम लेते हुए कहा कि लेदर, टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा। इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है। डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जाएगी। इसमें व्यक्तिगत इ्तेमाल के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर (Tariff) को 20% से घटाकर 10% किए जाने का ऐलान भी किया गया।

ये सामान होंगे सस्ते

  • सिंथेटिक फुटवियर 
  • चमड़े के उत्पाद
  • कपड़े
  • लेदर आइटम 
  • कैंसर और शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
  • सोलर ग्लास सस्ते होंगे
  • मिक्स्ड गैस सीएनजी
  • लिथियम आयन सेल 
  • मोबाइल बैटरियां सस्ती होंगी 
  • ईवी 
  • माइक्रोवेब ओवन 
  • विमानों का ईंधन 
  • विदेश यात्रा

ड्यूटी कम-ज्यादा होने से असर 

दरअसल, कच्चे चमड़े और इससे जुड़े माल पर ड्यूटी कम की जाएगी, जिससे जूते और बैग सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा मोबाइल फोन की बैटरियां सस्ती होंगी, जिससे फोन की कीमतें भी कम हो सकती हैं। वहीं, स्पोर्ट्स से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे क्योंकि इन सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है।

इसके अलावा शराब, स्क्रैप और खनिज जैसे सामान महंगे होंगे, क्योंकि सरकार इन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की है।


और पढ़ें