कॉलेज खत्म होने के बाद युवाओं को पहली नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। कॉलेज के तुरंत बाद फ्रेश ग्रेजुएट्स को ज्यादातर कंपनियां नौकरी देने में हिचकिचाती है खासकर टियक-2 और टियर-3 कॉलेजों से ग्रेजुएट छात्रों को। ऐसे में उनके सामने पहली नौकरी पाना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे युवाओं के लिए 'यंग प्रोफेशनल' एक शानदार मौका हो सकता है। सरकार के अलग-अलग विभागों में यंग प्रोफेशनल की भर्ती निकलती है जिसमें फ्रेश ग्रेजुएट्स को मौका दिया जाता है।
सरकारी विभागों में समय-समय पर यंग प्रोफेशनल की भर्ती निकालती रहती है। अभी भी कई विभागों में यंग प्रोफेशनल की भर्ती जारी है। यह उन ग्रेजुएट्स और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जिनका सपना सरकारी ऑफिस में काम करने का है लेकिन बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं से पहले ही अनुभव और सही प्लेटफॉर्म पाना चाहते हैं। यंग प्रोफेशनल भर्ती का उद्देश्य है युवा टैलेंट को सीधे सरकार के अललग-अलग विभागों, मिनिस्ट्री और पीएसयू (PSU) में शामिल करना है। इससे करियर के शुरुआती फेज में युवाओं को अनुभव मिले और युवा सरकारी कामकाज को भी समझें।
यह भी पढ़ें: SSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, जानिए कब, कौन सी परीक्षा होगी
कैसे होती है भर्ती?
सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में यंग प्रोफेशनल पोस्ट पर विभाग अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी करता है। इसके साथ ही अपनी वेबसाइट पर लिंक देता है या फिर ई-मेल देता है जिस पर आप अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस पोस्ट के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और अन्य योग्यता वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। यह पर्मानेंट सरकारी नौकरी नहीं होती लेकिन युवाओं को अनुभव मिल जाता है, जिससे उन्हें करियर में आगे नौकरी मिलने में आसानी होती है। यह नौकरी आम तौर पर कॉन्ट्रैक्ट पर होती हैं।
क्या है यह भर्ती समझिए
इस भर्ती के जरिए केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग डिपार्टमेंट में और सरकारी संस्थाओं में फ्रेश ग्रेजुएट्स और यंग प्रोफेशनल्स को कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देते हैं। इन पदों में उम्मीदवारों को आमतौर पर 1-2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने का मौका मिलता है, जिसमें उन्हें सरकारी कामकाज सीखने का मौका मिलता है। इसमें आपको सैलरी के साथ-साथ अनुभव लेने का भी मौका मिलता है। यानी युवाओं के लिए अपने करियर की शुरुआत में काम सीखने का बढ़िया मौका है।
ज्यादातर
क्या काम करना होता है?
सरकारी यंग प्रोफेशनल पदों की भर्ती में एडमिनिस्ट्रेशन, डेटा एनालिटिक्स, फाइनेंस, आईटी, मार्केटिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलता है। इसके अलावा PSU और बैंकों में भी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम के तहत आए युवाओं को करियर ग्रोथ में मदद करता है। इसमें आपको सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है। आप सीनियर प्रोफेशनल्स के साथ रहकर काम सीखते हैं।

किन मंत्रालयों में निकली है भर्ती?
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 2025 के लिए कुल 49 यंग प्रोफेशनल पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इसी तरह आयुष मंत्रालय ने भी यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें सिलेक्टिड उम्मीदवारों को लगभग 40,000 रुपये हर महीने सैलरी मिलती है। इसके अलावा नीति आयोग में भी यंग प्रोफेशनल की भर्ती निकली है।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने भी यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती की है, जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवारों को दिल्ली ऑफिस में रहकर काम करने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 4 साल के बाद भी शादी नहीं कर पाएंगे अग्निवीर, समझिए नए नियम क्या हैं?
कैसे होता है चयन?
यंग प्रोफेशनल भर्ती में चयन प्रक्रिया आमतौर पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होती है। इसमें आपके सीवी के आधार पर पहले योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है और उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। कई बार ज्यादा उम्मीदवार होने की स्थिति में लिखित परीक्षा भी हो सकती है। भर्ती नोटिफिकेशन में यह डिटेल्स बताई जाती हैं। ज्यादातर पदों पर सीधे इंटरव्यू या मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है।
कैसे करें अप्लाई?
इन भर्तियों में आवेदन करने के लिए आपको संबंधित डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक को ध्यान से पढ़ना होता है। ज्यादातर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है। हालांकि, कुछ डिपार्टमेंट ऐसे भी हो सकते हैं जो ई-मेल या ऑफलाइन अप्लीकेशन लेते हैं। हर एक पोस्ट के लिए अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अप्लाई करने का मौका दिया जाता है। असलग-अलग डिपार्टमेंट्स की वेबसाइट पर वैकेंसी सेक्शन में जाकर आप यंग प्रोफेशनल की भर्ती की डिटेल्स देख सकते हैं।
