अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)ने ग्रुप डी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 22,082 पद इंडियन रेलवे के अलग-अलग जोन में किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 10वीं पास और आईटीआई पास अप्लाई कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होने के कारण इस भर्ती के लिए लाखों युवा अप्लाई कर रहे हैं। 

 

इस भर्ती के लिए 31 जनवरी 2026 से आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए आप 2 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 18 से 33 साल की उम्र के लोग अप्लाई कर सकते हैं। इसमें चयन के बाद आपको 18 हजार रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। इस भर्ती के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद कैसे बनाएं एनिमेशन में करियर? कोर्स से स्किल्स तक पूरा रोडमैप समझिए

नोटिस को किया रिवाइज 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कैटेगरी-वाइज RRB ग्रुप डी वैकेंसी 2026 को ऑफिशियली रिवाइज्ड किया है। अपडेटेड वैकेंसी नोटिस 7 फरवरी 2026 को जारी किया गया था, जिसमें कैंडिडेट्स के लिए कई जरूरी बदलाव किए गए हैं। रिवाइज्ड नोटिस के अनुसार, एडिशनल वैकेंसी शामिल की गई हैं और पोस्ट का डिस्ट्रीब्यूशन कैटेगरी-वाइज रीअरेंज किया गया है। जिन एप्लीकेंट्स ने पहले ही अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं, वे बोर्ड की नियम के अनुसार रिवाइज्ड वैकेंसी डिटेल्स के आधार पर अपने RRB सिलेक्शन और पोस्ट प्रेफरेंस को एडिट कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती के लिए लाखों युवा अप्लाई कर रहे हैं और हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि इस भर्ती की तैयारी कैसे करें। तैयारी शुरू करने से पहले आपको इस भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में पता होना चाहिए। इस भर्ती के लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इस टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट भी पास करना होगा और इसके बाद मेडिकल एग्जाम होगा। पूरी प्रक्रिया के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। 

 

यह भी पढ़ें: UPI की तर्ज पर एजुकेशन सेक्टर में बनेगा 'भारत बोधन AI स्टैक', फायदे क्या हैं?

सिलेबस

तैयारी और सिलेबस

इस भर्ती में युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहला चरण पार करना ही है। सीबीटी मोड में होने वाली परीक्षा की तैयारी में ही कई छात्र पीछे छूट जाते हैं। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा ही आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में आपसे मैथ्स, जनरल साइंस, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग के साथ-साथ सामान्य जानगरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए आपको सबसे पहले इसी लिखित परीक्षा की तैयारी करनी है। 

एग्जाम पैटर्न

 

इस परीक्षा की तैयारी के लिए आप 12वीं क्लास तक की NCERT किताबों का सहारा ले सकते हैं। इसमें आपसे 10 के लेवल तक के ही प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर आप 10वीं तक की किताबों को भी सही से तैयारी कर लें तो आप इस परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। इसके साथ ही आप रीजनिंग की तैयारी के लिए यूट्यूब वीडियो का भी सहारा ले सकते हैं।