logo

ट्रेंडिंग:

UPI की तर्ज पर एजुकेशन सेक्टर में बनेगा 'भारत बोधन AI स्टैक', फायदे क्या हैं?

डिजिटल एजुकेशन को हर किसी तक पहुंचाने के लिए सरकार अब यूपीआई की तर्ज पर एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 12 फरवरी को भारत बोधन एआई स्टैक की औपचारिक शुरुआत होगी।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आज के डिजिटल दौर में हर कोई अब पेमेंट करने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। अब इसी तर्ज पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एजुकेशन को आसान बनाने और सभी तक पहुंचाने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब यूपीआई की तरह एजुकेशन सेक्टर के लिए भी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म का नाम भारत बोधन एआई स्टैक होगा। इस प्लेटफॉर्म की मदद से छात्र मोबाइल फोन के जरिए मनचाही भाषा में पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही वे सवाल पूछ सकेंगे और जवाब भी पा सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म में पढ़ाई करने के लिए कई सुविधाएं हैं। 

 

जानकारों का कहना है कि इस एआई प्लेटफॉर्म से शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। खास बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रहेगा। छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से कोर्स चुन सकेंगे। शिक्षक भी इसे पढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका मकसद हर छात्र तक आसान भाषा में डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है। यह प्लेटफॉर्म यूपीआई की तरह काम करेगा, जिस पर अलग-अलग एजुकेशन ऐप्स जुड़ सकेंगे। जिस तरह भीम, फोनपे और गूगलपे यूपीआई पर चलते हैं, वैसे ही पढ़ाई से जुड़े ऐप भारत बोधन एआई स्टैक पर काम करेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: PNB बैंक में पेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए बेशुमार मौके, ऐसे करें अप्लाई

क्या है भारत बोधन एआई स्टैक?

भारत सरकार डिजिटल एजुकेशन के हर किसी तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भारत बोधन एआई स्टैक प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है। भारत बोधन एआई स्टैक एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगा। यह प्लेटफॉर्म यूपीआई की तरह ओपन और शेयरिंग सिस्टम होगा। यानी अलग-अलग एजुकेशन ऐप और प्लेटफॉर्म इससे जुड़ सकेंगे। इस एआई स्टैक की मदद से छात्र किताबें पढ़ सकेंगे, वीडियो देख सकेंगे और सवाल भी पूछ सकेंगे। 

मोबाइल में मनचाहा लेक्चर

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि छात्र मोबाइल फोन से ही पढ़ाई कर सकेंगे। उन्हें किसी महंगे लैपटॉप या किसी अन्य डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। इंटरनेट के जरिए वे कहीं से भी पढ़ सकेंगे। अगर किसी छात्र को किसी सब्जेक्ट में दिक्कत है तो वह सीधे सवाल पूछ सकता है। एआई सिस्टम उस सवाल को समझेगा और आसान भाषा में जवाब देगा। इससे छात्रों को बार-बार किताबें खोलकर टॉपिक नहीं देखने होंगे। 

कई भाषाओं में पढ़ाई

ऑनलाइन पढ़ाई करते समय छात्रों को भाषा की दिक्कत आती है। भारत बोधन एआई स्टैक में आपको यह दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट होगा। इसका मतलब यह है कि छात्र अपनी मातृभाषा में पढ़ाई कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी कॉन्टेंट मिलेगा। सरकार का मानना है कि भाषा की वजह से कई बच्चे पढ़ाई से पीछे रह जाते हैं। यह प्लेटफॉर्म उस परेशानी को दूर करेगा। अब भाषा पढ़ाई में रुकावट नहीं बनेगी।

 

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी कस्टमाइज्ड सुविधा होगी। छात्र जैसे सवाल पूछेगा, उसी अनुसार AI लेक्चर तैयार करे देगा। छात्र ऑडियो या वीडियो में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं और इसके साथ ही भाषा बदलने पर भी शिक्षक की आवाज, टोन और पढ़ाने का तरीका वैसा ही रहेगा। इस प्लेटफॉर्म पर छात्र तुरंत सवाल पूछकर जवाब ले पाएंगे। यह छात्रों को क्लासरूम जैसा माहौल देगा। 

 

यह भी पढ़ें: UPSC ने बदले नियम, नौकरी में रहते हुए बार-बार परीक्षा देना अब नहीं होगा आसान

12 फरवरी से होगी शुरुआत

इस प्लेटफॉर्म को सरकार अब जल्द ही लॉन्च करेगी। एजुकेशन में AI के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में बोधन एआई की औपचारिक शुरुआत होगी। 12 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एक नए प्लटफॉर्म की कुछ चुनिंदा खासियतों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap