महाराष्ट्र की सभी 288 और झारखंड की बाकी बची 38 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर पहले ही वोटिंग हो चुकी है। इन दो राज्यों की विधानसभा सीटों पर चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों और कुछ अन्य राज्यों की विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं। महाराष्ट्र की नांदेड़ विधानसभा और कुल 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर भी आज ही मतदान होना है। इन सभी चुनावों और उपचुनावों के नतीजे 23 नवंबर को एक साथ ही आएंगे।
Live Updates
November 20, 19:33
कोल्हान क्षेत्र के क्या हैं रुझान
झारखंड में ऐक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक कोल्हान क्षेत्र में एनडीए को 5 तो इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिल रही हैं। वोट शेयर के हिसाब से देखें तो एनडीए को 35 फीसदी तो इंडिया को 49 फीसदी वोट मिले।
November 20, 19:30
महाराष्ट्र में 61.4 फीसदी रहा मतदान
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी जो कि शाम के 6 बजे तक चली। इस दौरान महाराष्ट्र में कुल 58.22 फीसदी मतदान रहा। पिछली बार साल 2019 में कुल 61.4% फीसदी मतदान रहा था. पिछली बार की तुलना में इस बार मतदान कम रहा। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार के समीकरण अलग हैं। पिछली बार मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस व एनसीपी के बीच था। लेकिन इस बार शिवसेना और एनसीपी में टूट की वजह से समीकरण काफी बदल गए हैं।
November 20, 19:28
झारखंड की चर्चित सीटें
झारखंड की चर्चित सीटों में बरहेट,गांडेय, दुमका, जामताड़ा, धनवार, सिल्ली, महेशपुर, झरिया, जामा और पोड़ैयाहाट शामिल हैं। वहीं, अगर बड़े चेहरों की बात करें तो, इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम जैसे कई दिग्गज चेहरे भी शामिल हैं।
November 20, 19:27
यूपी में 9 सीटों पर था उपचुनाव
यूपी के नौ में से आठ विधानसभा सीटें इसलिए खाली हुईं क्योंकि वहां के मौजूदा विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए। सीसामऊ सीट पर हाजी इरफान सोलंकी ने जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अब इस सीट पर सपा की तरफ से सोलंकी की पत्नी नसीम, भाजपा की ओर से सुरेश अवस्थी, बसपा की तरफ से वीरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में हैं। इसी बीच करहल सीट पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि यहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भतीजे, तेज प्रताप चुनावी मैदान में हैं।
November 20, 19:26
यूपी में बीजेपी को बढ़त
वहीं यूपी उपचुनाव की बात करें तो जेवीसी ने बीजेपी को 6 सीटें और सपा को 3 सीटें दी हैं और एआई एक्जिट पोल ने बीजेपी को 4 से 6 सीटें और सपा को 3 से 5 सीटें दी हैं।
November 20, 19:23
झारखंड की क्या है स्थिति
वहीं चाणक्य स्ट्रेटेजी के मुताबिक झारखंड में एनडीए की सरकार बन रही है। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को 45 से 50 सीटें मिल रही हैं। वहीं, जेएमम के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस को 35 से 38 और अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
November 20, 19:22
क्या कहता है एक्जिट पोल
एक्जिट पोल के आधार पर महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। मैट्राइज़ एक्जिट पोल ने महायुति को 150 से 170 सीटें तो महा विकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें दी हैं। वहीं न्यूज24 चाणक्य के मुताबिक महायुति को 152-160 सीटें तो वहीं महा विकास अघाड़ी को 130-138 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं चाणक्य के हिसाब से बीजेपी को 90, शिवसेना को 48 और एनसीपी को 22 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। जबकि एमवीए घटकों की बात करें तो कांग्रेस को 63, शिवसेना (यूबीटी) को 35 और एनसीपी (एसपी) को 40 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं P-MARQ के मुताबिक महायुति को 137 से 157 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं तो महा विकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।
November 20, 19:16
महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बन रही
अभी तक आए एक्जिट पोल्स के हिसाब से महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।
November 20, 18:11
झारखंड में 67.59% और 58.22% मतदान हुआ
भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक झारखंड (दूसरा चरण) और महाराष्ट्र में क्रमशः 67.59% और 58.22% मतदान हुआ।
November 20, 17:58
वोट डालने के बाद जाते हुए शाहरुख खान
बॉलीवुड ऐक्ट शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान वोट डालने के बाद जाते हुए
November 20, 17:47
कांकावली विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडीडेट नितेश राणे अपना वोट डालते हुए.
November 20, 17:47
महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक हुई 58.22% वोटिंग
महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक हुई 58.22% वोटिंग।
November 20, 17:32
हाई सिक्योरिटी में सलमान खान ने की वोटिंग
सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है। जब वे वोटिंग के लिए तो उनके साथ भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात थे।
November 20, 17:32
झारखंड चुनाव पर कल्पना सोरेन ने क्या कहा?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन को अपनी जीत पर भरोसा है। उन्होंने कहा है कि लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और वे अपना वोट डाल रहे हैं। मैं खासकर गांडेय के लोगों की आभारी हूं, जहां भी जाती हूं, उनका प्यार मिलता है।
November 20, 17:32
झारखंड में वोटिंग खत्म
झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है।
November 20, 17:32
नीलेश राणे ने किया वोट
नीलेश राणे ने भी वोट कर दिया है।
November 20, 15:25
महाराष्ट्र में 3 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?
महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53% वोटिंग हुई है। झारखंड के लोगों ने उत्साह दिखाया है, वहां 61.47% वोटिंग हुई है।
November 20, 15:32
करीना-सैफ ने किया वोट
बॉलीवुड सुपर कपल करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी वोट किया है।
November 20, 15:25
यूपी में उपचुनावों के बीच बुर्के पर बरपा है हंगामा
समाजवादी पार्टी ने वोटरों की जांच करने को लेकर सवाल उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोटरों से वोटर आईडी कार्ड मांगने वाले दो पुलिसकर्मियों का एक वीडियो शेयर किया और चुनाव आयोग से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की। बुर्के पर हंगामा क्यों बरपा है, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
November 20, 14:27
चुनावों के बीच ED का छापा
ईडी ने कथित बिटकॉइन स्कैम को लेकर गौरव मेहता के ठिकानों पर छापेमारी की है। गौरव मेहता सारथी एसोसिएट्स नाम के ऑडिट फर्म के कर्मचारी हैं। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में की जा रही है।
November 20, 14:03
वोटिंग में झारखंड से फिर पीछे ही है महाराष्ट्र
झारखंड में दोपहर 1 बजे तक कुल 47.92 फीसदी वोट पड़े हैं, वहीं महाराष्ट्र में अभी ये आंकड़ा 32.18 प्रतिशत पर ठहरा है।
November 20, 13:59
महाराष्ट्र में 1 बजे तक उपचुनाव में कितने पड़े वोट?
चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 27.25 फीसदी वोट पड़े हैं।
November 20, 13:59
विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक कितने वोट पड़े?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक उपचुनावों में वोट का आंकड़ा इस तरह है- पलक्कड़ (केरल) 40.16% डेरा बाबा नानक (पंजाब) 40.40% बरनाला (पंजाब) 28.10% चब्बेवाल (पंजाब) 27.95% गिद्दड़बाहा (पंजाब) 50.09% कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 41.01% करहल (उत्तर प्रदेश) 32.29% कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 36.54% गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 20.92% शीशमऊ (उत्तर प्रदेश) 28.50% मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 36.77% मझावन (उत्तर प्रदेश) 31.68% खैर (उत्तर प्रदेश) 28.80% फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 26.67% केदारनाथ (उत्तराखंड) 34.40%
November 20, 13:35
MVA की जीत पर डीके शिवकुमार को भरोसा क्यों?
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि महा विका अघाड़ी की महाराष्ट्र में जीत होगी। ऐसा उन्होंने क्यों कहा है, आइए सुनते हैं
November 20, 13:19
देवेंद्र फडणवीस ने वोटिंग पर क्या कहा?
बीजेपी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने वोटिंग को दायित्व बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वोट करें।
November 20, 13:11
बाहर निकलो और वोट करो: सोनाली बेंद्रे
फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा है कि घरों से बाहर निकलें और वोट करें।
November 20, 01:15
75 साल की मां है, वोट के लिए आई है, आप आलसी हैं, ये क्या बोलीं शमिता?
फिल्म अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने वोटिंग के बाद कहा, 'मैं सभी से कहना चाहती हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट करें। एक नागरिक के तौर पर ऐसा करना आपकी जिम्मेदारी है और यह सही भी है। मैं बहुत कम लोगों को देख रही हूं। कृपया आएं और मतदान करें।'
November 20, 1:11
वोटिंग के बाद समीर वानखेड़े ने क्या कहा?
NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने मुंबई में वोटिंग के बाद कहा, 'मैं मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बाहर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, तभी हमें एक मजबूत लोकतंत्र और उचित सरकार मिलेगी।'
November 20, 12:57
सुबह 11 बजे तक उपचुनावों में वोटिंग के आकंड़े क्या हैं?
विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक जमकर वोटिंग हुई है। देखें आंकड़े- पलक्कड़ (केरल) 24.95% गिद्दरबाहा (पंजाब) 32.85% डेरा बाबा नानक (पंजाब) 25.50% बरनाला (पंजाब) 16.30% चब्बेवाल (पंजाब) 12.71% मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 26.18% मझवान (उत्तर प्रदेश) 20.41% खैर (उत्तर प्रदेश) 19.18% फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 17.68% कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 28.54% करहल (उत्तर प्रदेश) 20.71% कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 24.28% गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 12.87% शीशमऊ (उत्तर प्रदेश) 15.91% केदारनाथ (उत्तराखंड) 17.69%
November 20, 12:57
वोटिंग की रेस में महाराष्ट्र से आगे निकला झारखंड
वोटिंग की रेस में महाराष्ट्र के लोग, झारखंड के लोगों से बहुत पीछे हैं। महाराष्ट्र में बेहद धीमी वोटिंग हो रही है। झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 31.37 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं, वहीं महाराष्ट्र में अभी सिर्फ 18.14 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
November 20, 12:11
वोट करने के बाद क्या बोले कार्तिक आर्यन?
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने भी मुंबई में वोट किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वोट जरूर करें, ये जरूरी है।
November 20, 11:50
वोटिंग पर सुभाष घई ने क्या अपील की है
सुभाष घई कहते हैं, 'मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। अपना वोट अवश्य डालें। मैं उन लोगों को वोट दूंगा जो महाराष्ट्र के विकास के साथ-साथ यहां के बच्चों के कल्याण के लिए काम करेंगे।'
November 20, 11:47
लोकशाही, महायुति और MVA पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, 'आज लोकशाही का त्योहार है और सभी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। आपका वोट महाराष्ट्र को शक्तिशाली बनाएगा और लोकशाही को भी। लोग 2019 में जो हुआ उसे नहीं भूले हैं, जनादेश महायुति के लिए था लेकिन महायुति सरकार नहीं बना सकी। लोगों ने उनके (महा विकास अघाड़ी) 2.5 साल के शासन को देखा है और हमारे 2.5 साल के शासन को भी देखा है। हमने वह विकास शुरू किया जो उन्होंने रोक दिया था। हमने लाडली बहना सहित कई योजनाएं शुरू कीं। महायुति भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।'
November 20, 11:14
परिवार सहित वोट डालने आए उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ वोट देने मुंबई के एक बूथ पहुंचे। उनकी पार्टी शिवसेना (UBT) महा विकास अघाड़ी (MVA) का एक अहम घटक दल है।
November 20, 10:32
महाराष्ट्र में बिटकॉइन पर क्यों बरपा है हंगामा?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दिन ही महा विकास अघाड़ी (MVA) की सबसे अहम पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) एक नई मुश्किल में फंस गई है। मंगल शाम पुणे के पूर्व IPS अधिकारी रवींद्रनाथ पाटिल ने आरोप लगाया है कि सुप्रिया सुले और नाना पटोले चुनावी फंड में बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर।
November 20, 10:31
वोट के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल?
मुंबई में वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'मुझे खुशी है कि लोग बड़ी संख्या में वोटिंग कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने अच्छे इंतजाम किए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि 60% से ज्यादा मतदान होगा।'
November 20, 10:47
बीच चुनाव बहन पर गंभीर आरोप लगा गए अजित पवार
चुनावों के बीच ही एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा है कि बिटकॉइन विवाद में जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, वे आसानी से पहचान सकते हैं कि उनकी बहन की आवाज है। इसकी जांच करनी चाहिए।
November 20, 10:10
वोटिंग से पहले नाना पटोले ने की पूजा
वोटिंग बूथ पर जाने से पहले नाना पटोले ने घर पर पूजा-अर्चना की।
November 20, 10:08
महाराष्ट्र में कैसे टूटी थी शिवसेना और बीजेपी की दोस्ती? देखें मजेदार किस्सा
November 20, 10:05
अनीता राज ने किया वोट, लोगों से की ये खास अपील
अभिनेत्री अनीता राज ने वोट किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वोट करें।
November 20, 09:57
महाराष्ट्र और झारखंड में सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोट पड़े?
झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71 प्रतिशत वोटिंग हुई है। महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 6.61 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
November 20, 09:55
उपचुनाव में अब तक कितने पड़े वोट?
विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे वोटिंग के आंकड़े कुछ ऐसे हैं- पलक्कड़ (केरल) 12.63% चब्बेवाल (पंजाब) 4.15% गिद्दड़बाहा (पंजाब) 15.11% डेरा बाबा नानक (पंजाब) 9.70% बरनाला (पंजाब) 6.80% गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 5.36% शीशमऊ (उत्तर प्रदेश) 5.73% मझावां (उत्तर प्रदेश) 10.55% मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 13.01% खैर (उत्तर प्रदेश) 9.03% फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 8.83% कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 13.59% करहल (उत्तर प्रदेश) 9.67% कटेहरी ( उत्तर प्रदेश) 11.48% केदारनाथ (उत्तराखंड) 4.30%
November 20, 09:23
झारखंड में किसकी होगी सरकार? निशिकांत दुबे ने ये कह दिया
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड चुनाव पर कहा है, 'हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं। हमारे सारे मुद्दे जनता तक चले गए हैं। हम किसी कीमत पर दो-तिहाई मतों से सरकार बनाने जा रहे हैं जहां भाजपा पहली बार अपने दम पर झारखंड में सरकार बनाने जा रही है।
November 20, 09:10
गाजियाबाद उपचुनाव में भी पोलिंग बूथ पर दिखी भीड़
November 20, 09:10
November 20, 09:05
नवाब मलिक ने डाला वोट, क्या कहा?
मुंबई: मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से NCP उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा, 'आज मैंने अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया। लोगों से विनती करता हूं कि अपने परिवार के साथ मतदान करें और अपनी मर्जी के विधायक चुनें।'
November 20, 09:07
करहल के बीजेपी उम्मीदवार ने क्या कहा?
November 20, 09:05
वोटिंग पर सोनू सूद ने क्या कहा?
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने कहा है कि घर पर आराम न करें। वोट करें।
November 20, 08:26
सुप्रिया सुले ने परिवार सहित किया वोट
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाला है। वोट डालने के बाद उन्होंने परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। एनसीपी ने डिप्टी सीएम अजित पवार और एनसीपी (शरद पवार) ने बारामती विधानसभा से युगेंद्र पवार को उतारा है। यहां चाचा बनाम भतीजे की जंग हो गई है।
November 20, 08:24
फिल्म निर्देशक कबीर खान ने किया वोट
फिल्म निर्देशक कबीर खान ने विधानसभा चुनावों के लिए मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया है। वोट डालने के बाद वे फोटोग्राफर्स को पोज देते नजर आए।
November 20, 08:17
केरल: पलक्कड़ में बीजेपी उम्मीदवार ने किया वोट
केरल: पलक्कड़ के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सी कृष्ण कुमार ने मतदान किया है। इसी सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने राहुल ममकूटाथिल को मैदान में उतारा है, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने पी सरीन को मैदान में उतारा है।
November 20, 08:17
मुंबई: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया वोट
मुंबई के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सचिवालय जिमखाना स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
November 20, 07:18
महाराष्ट्र के गवर्नर ने डाला वोट
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मुंबई के राजभवन पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
November 20, 07:16
भरोसा है बारामती के लोग इस बार मुझे जिताएंगे- अजित पवार
बारामती लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हार हुई थी। विधानसभा चुनाव में अजित पवार का मुकाबला अपने ही भतीजे युगेंद्र पवार है। अब अजित पवार ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि बारामती के लोग इस बार उन्हें जिताएंगे।
November 20, 07:13
मोहन भागवत ने डाला वोट
RSS चीफ मोहन भागवत नागपुर में वोट डालने के बाद अपनी उंगली दिखाते हुए।
November 20, 07:04
वोट डालने पहुंचे अजित पवार
एनसीपी कैंडिडेट और डिप्टी सीएम अजित पवार सुबह 7 बजे ही वोट डालने पहुंच गए।
झारखंड में लोगों का मूड बदलाव का है- बाबूलाल मरांडी
झारखंड में वोटिंग से पहले बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, 'झारखंड के लोगों का मन बदलाव का है। आज वे परिवर्तन के लिए वोट करेंगे।'
November 20, 07:02
November 20, 06:50
वोटिंग से पहले पूजा-पाठ
महाराष्ट्र में मतदान से पहले शिवसेना उम्मीदवार साइना एनसी मुंबादेवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। वह मुंबा देवी सीट से ही चुनाव लड़ रही हैं।
November 19, 19:25
हमें भरोसा है दोनों जगह सरकार बनाएंगे- सुप्रिया श्रीनेत
महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग से पहले कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है, 'हमें भरोसा है कि एक राज्य में हमारी सरकार फिर से आएगी और दूसरे राज्य में भी हम सरकार बनाएंगे।'
November 19, 19:20
महाराष्ट्र चुनाव का गणित
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग एक ही दिन में होनी है। इस चुनाव में मुकाबला सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के बीच है। महायुति में भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। वहीं, महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) शामिल हैं।
November 19, 19:18
उपचुनाव कहां-कहां हैं?
20 नवंबर को जिन 4 राज्यों में उपचुनाव होने हैं उनमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश का नाम आगे है। यूपी की 9, पंजाब की 4, केरल की एक और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। साथ ही, महाराष्ट्र की नांदेड़ विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है।